BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : निरीक्षण करते जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर

 

मथुरा। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ,बीडीओ व बरसाना अधिशासी अधिकारी से मीटिंग कर दैनिक मजदूरों को आवंटन किए गए धन को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में एक मीटिंग ली। गोवर्धन,बरसाना ,नन्दगांव में 1668 दैनिक मजदूरों के खातों में धन पहुंचाया गया। कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन के बाद सरकार ने पटरी दुकानदारों, श्रम विभाग में पंजिकृत दैनिक मजदूरों ,रेहड़ी लगाने वाले ,ई रिक्शा चालकों को भोजन की समस्या न हो इसके लिए गरीब तबके के लोगों को सरकार की तरफ से दिए गए एक हजार रुपए को सही हाथों में पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने एसडीएम राहुल यादव के साथ बीडीओ नन्दगांव विजय अग्रवाल, बरसाना गोवर्धन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेश चैधरी को दैनिक मजदूरों को चिन्हित कर लिस्ट तैयार करने को कहा जिसमे बीडीओं नन्दगांव  विजय अग्रवालने 485 दैनिक मजदूर व नगर पंचायत गोवर्धन में 775,बरसाना नगर पंचायत में 368 दैनिक मजदूरों की लिस्ट अधिशासी अधिकारी राजेश चैधरी ने बनाकर भेज दी है। इन मजदूरों के खातों में एक हजार रुपये की पहुँचा दी गई है। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में दैनिक मजदूर बेरोजगार हुए उनके लिए सरकार की तरफ से भोजन व्यवस्था के लिए दी गई किस्त का सही से अनुपालन कराने के लिए अधीनस्थों के साथ मीटिंग ली गई। इस दौरान 1628 दैनिक मजदूरों को चिन्हित कर उनको खातों में पैसा डलवा दिया गया है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि क्षेत्र में समय -समय पर दौरा कर देखा जाता है कि लॉकडाउन का पालन सही से हो रहा या नहीं। उन्होंने अधीनस्थों को लॉक डाउन का पालन सही ढंग से कराने के निर्देश दिए।  

खुद सिटी मजिस्ट्रेट ने सम्हाली राशन वितरण की कमान
कोरोना वायरस कोविड-19 के दृष्टिगत नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने केशव धाम वृंदावन में गरीब एवं बेसहाराओं लोगों को राशन वितरण कराया गया और उनसे अपील की कि घरों से बेवजह बाहर ना निकले और लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाहर कोई आवश्यक काम ना हो तो बाहर ना जाएं यदि आपको कोई आवश्यक काम है तो कोशिश करो संबंधित कंट्रोल रूम से आवश्यक वस्तु मंगाली जाए या फिर बाहर परिवार में से एक ही व्यक्ति जाए। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के आदेशों का अनुपालन कराया जाएगा और जनपद में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इस सहयोग में प्रशासन तो काम कर ही रहा है और समाजसेवी संस्थाएं भी चढ़ बढ़ कर खाना वितरण करा रही है।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More