BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : सर्वे की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी सतर्क

मथुरा। जिन क्षेत्रों में कोरोना के मरीज मिले हैं। उन क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। सर्वे टीमें लगातार काम कर रही है। उधर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र सर्वे की गुणवत्ता को लेकर सतर्क हैं।
शहर के चैबिया पाड़ा के युवक की कोरोना रिपोर्ट फिर पॉजीटिव आई है, जबकि वहीं ओल के दवा सप्लायर की रिपोर्ट नैगेटिव आने से राहत मिली है। इधर शहरी क्षेत्र में कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद से चल रहे स्वास्थ्य विभाग के सर्वे ने रविवार से गति पकड़ ली। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने स्वास्थ्य अफसरों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य गुणवत्ता परक होना चाहिए। सीएमओ डा.शेर सिंह, एसीएमओ डा. राजीव गुप्ता के अलावा अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं आरआरटी टीम, कंट्रोल रूम हर स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।  ब्रज चिकित्सा संस्थान से एसीएमओ डा. देवेन्द्र अग्रवाल ने टीमों को रवाना किया। यहां यूनिसेफ के मानवेन्द्र सिंह, सुपरवाजर राजेन्द्र शर्मा, डा. विश्व बंधु, डा. साहिल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनीटर धनवीर, रवेन्द्र, महेश आदि मौजूद रहे। सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे और टीमों का कार्य देखा। शाम को सीएमओ डा. शेर सिंह के साथ-साथ संयुक्त निदेशक डा.राजीव सिंघल ने भी समीक्षा की।
रविवार को चैबिया पाड़ा के नगला पाइसा के युवक की रिपोर्ट फिर पॉजीटिव आने से खलबली मची हुई है। युवक की पहली रिपोर्ट निजी लैब से आई थी। उधर, ओल के दवा सप्लायर की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। रविवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीमों को रवाना किया। टीम के सदस्यों ने घर-घर दस्तक दी और उनसे पूछताछ की। किसी को सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी तो नहीं है। कोई बाहर से तो नहीं आया। साथ ही जागरूक किया जा रहा है कि घर से बाहर न निकलें। कोई सूचना हो तो तुरंत कंट्रोल रूम को बताएं। इधर,
अफसर करते रहे मॉनीटरिंग

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More