BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : बस स्टैंड पर यात्रियों की स्क्रीनिंग

मथुरा। अनलाॅक-1 में आठ जून तक सुविधाओं को लेकर स्थिति लाॅकडाउन-4 जैसी ही रहेगी। जिला प्रशासन आठ जून के बाद कुछ रियायतें देने पर मंथन कर रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि जो चरण चल रहा है उसमें भी पहले जैसी ही स्थितियां लागू हैं। उन्होंने व्यापारियों सहित सभी वर्गों से कोरोना को हराने के लिए सहयोग मांगा। हालांकि अनलाॅक-1 में मंगलवार को उन सडकों पर भी वाहनों को दौडते हुए देखा गया जो सुनसान रहती थीं।
बस्टैंड पर यात्रियों की स्कैनिंग कर उन्हें यात्रा की अनुमति दी जा रही है। यूपी रोडवेज के साथ ही जेनर्म की बसों को भी चलने की अनुमति दे दी गई है। एक जून से सिटी बसें फिर से शुरू हो गई। नए नियम के मुताबिक सिटी बस में जितनी सीटें होंगी उतने से लोग सफर कर सकेंगे। यात्रियों को मास्क अथवा फेस कवर पहनना अनिवार्य है। बस चालक और परिचालक मास्क और ग्लव्स पहनकर ड्यूटी करेंगे। बसों का नियमित सैनिटाइजेशन होगा। मथुरा में जेनर्म की 59 बसे हैं। बसों का संचालन सावधानी पूर्वक किया जा रहा है। सोशलडिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यात्रियों को स्कैनिंग की जा रही है। इसके बाद बस में चढने से पहले उनके हाथों को सैनेटाइज किया जा रहा है।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More