देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा । विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना महामारी के चलते लाॅकडाउन में जरूरतमंद परिवारों सूखी राशन सामग्री वितरित की जा रही है । संस्था अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के निर्देशानुसार संस्था कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद परिवारों का चयन कर सहायता सामग्री प्रदान कर रहे हैं । संस्था सदस्यों ने डैम्पीयर नगर, बनखण्डी मौहल्ला के जरूरतमंद तीन दर्जन परिवारों को आटा, दाल, चावल, तेल, मिर्च मसाले आदि की राशन किट प्रदान की । इससे पहले सभी परिवारों को मास्क वितरण किये तथा कोरोना महामारी से बचाव के लिये सावधानी बरतने का निवेदन किया । स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से चयनित लोगों को शोशल डिस्टेंसिंग पर खड़ा कर राहत सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर संस्था सचिव विजय शर्मा ने कहा कि हम सभी को कोरोना महामारी के साथ भूख से भी जरूरतमंद परिवारों का बचाव करना है । शासन-प्रशासन हमारे लिये दिन-रात मेहनत कर इस महामारी से लड़ने के लिये इंतजाम कर रहा है । हमारा भी दायित्व है कि इस लड़ाई में अपने आस-पास के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का सहयोग कर उनका मनोबल बनायें रखें। तभी हम कोरोना से लड़ पायगें ।उन्हांेने कहा कि देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज की प्रेरणा से विश्व शांति मिशन के कार्यकर्ता लाॅकडाउन के प्रारम्भ से ही ऐसे परिवारों का चयन कर सूखा राशन पहुॅंचा रहे हैं । संस्था द्वारा सेनेटाईजर और मास्क का वितरण भी किया गया है। इस अवसर पर कमल शर्मा, विष्णु शर्मा, जगदीश वर्मा, राजू सैनी, नरेश शर्मा, पुष्पेन्द्र आदि ने सहयोग प्रदान किया ।
गरीब कन्या विवाह को ब्रज सहयोग फाउंडेशन ने दिया सहयोग
मथुरा जनपद में रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास में तत्पर प्रयासरत रक्तदाता फाउंडेशन की मुहिम ब्रज सहयोग फाउंडेशन ने कोविड-19 जैसी महामारी में गरीबों की सेवा का बीड़ा उठाते हुए एक नई मुहिम के साथ बुधबार को राया क्षेत्र के समीपवर्ती गाँव के बेहद गरीब परिवार की कन्या के विवाह के लिए जरूरी सामान की आवश्यकता को देखते हुए। गरीबी में विवाह के लिए सामान एकत्रित ना होने पर परिवार परेशान था।किसी प्रकार इस बात की जानकारी ब्रज सहयोग फाउंडेशन के सदस्य अमित गोयल,शुभम अग्रवाल को हुई तो वे उस परिवार से मिलने पहुंच गए ओर विवाह में आवश्यकतानुसार जरूरत का सामान गरीब परिवार को उपलब्ध कराया। फाउंडेशन के सदस्य यतेंद्र फौजदार ने बताया की संस्था की तरफ से एव मथुरा की सद्भावना ब्लड बेंक के संजीव सारस्वत की मदद से पायल,बिछुआ,पंखा,कपड़े,शृंगार का सामान,प्रेस और दैनिक उपयोगी आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया हैं।साथ ही गरीब कन्या के विवाह मे मोहित अग्रवाल,सुमित अग्रवाल उपस्थित हुए और संस्था की तरफ से दोनों वर बधू को आशीर्वाद देकर बधाई दी।
गुरु कार्षि्ण कृपा धाम के निरंतर जारी हैं प्रयास
कोविड-19 गुरु कार्षि्ण कृपा धाम के द्वारा संचालित मंगल भवन स्थित कम्युनिटी किचन में 24 मार्च जिस दिन से लॉकडाउन शुरू हुआ है प्रतिदिन असहाय गरीब मजदूर भिखारी संत महात्मा अन्य लोगों को भोजन सूखा राशन गौ सेवा वानर सेवा,आदि की व्यवस्था निरंतर जारी है कार्षि्ण नागेंद्र महाराज ने कहा के आज करोना की स्थिति के कारण वृंदावन में अनेक ऐसे लोग जो कि मजदूरी करते है अन्न क्षेत्र में भोजन किया करते थे वह भूखे पेट सो रहे हैं ऐसे लोगों की मदद करना हम सबका परम् धर्म है भूखे को रोटी देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है लेकिन मथुरा वृंदावन की स्थिति को देखें तो कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ते जा रहे हैं उसी को देखते ही हमने यह निर्णय लिया है श्री गुरु कार्षि्ण कृपा धाम संस्था द्वारा भोजन के पैकेट जो बन रहे हैं प्रशासन को प्रतिदिन दे दिए जाएंगें प्रशासन गरीब मजदूर भिखारियों को यथा स्थान पहुंचा दिया करेगा। संस्था की और से 9 परिवारों को सूखा राशन वितरण किया।कार्षि्ण नागेंद्र महाराज,विपिन बापू,प्रमोद गौतम ,उमेश गुप्ता,भूपेन्द्र शास्त्री मुकुन्द शर्मा आदि।













Related Items
SC directs Centre to frame guidelines for payment of ex-gratia compensation to families of COVID-19 victims
PM Modi to deliver a keynote address at UN conference on Desertification, Land Degradation and Drought today
SANJAY DUTT SPONSORS MEALS FOR 1000 FAMILIES AMID CORONAVIRUS PANDEMIC