BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : भोजन के साथ बांटे 11 हजार दीया और बाती

मथुरा(केके पाठक)। आरएसएस मथुरा महानगर की इकाई के स्वयंसेवकों ने एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें भोजन वितरण के साथ साथ दीपक और बाती का भी वितरण किया गया। स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में दीया जलाकर एकजुटता प्रदर्शित किए जाने के आह्वान को लेकर एक विशेष अभियान चलाया। इसमें भोजन वितरण के साथ साथ 11 हजार दीपक और बाती का भी वितरण किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार अपने संबोधन में 5 अप्रैल को रात 9 बजे अपने घरों की सारी लाइट 9 मिनट तक बंद करके केवल दीपक, मोमबत्ती अथवा मोबाइल की टर्च जलाने का आह्वान देश की जनता से किया था, जिसका उद्देश्य अंधकार से प्रकाश की ओर स्वयं को ले जाना और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एकजुटता प्रदर्शित करने का है। चूंकि इस समय लोकडाउन की वजह से लोगों को अपने घर निकालने की मनाही है, इसीलिए संघ ने घर-घर दीपक और बाती वितरित करने की योजना बनाई। योजना में संपूर्ण महानगर में 11000 दीपक और बाती वितरित करने का निश्चय किया गया। इसी योजना के तहत रविवार को महानगर में जहां-जहां स्वयंसेवक भोजन वितरित करने गए, वहां पर आज भोजन के साथ दीपक और बाती का भी वितरण किया गया, इसके साथ लोगों से रात को 9 बजे लाइट बुझा कर दीपक जलाने का आग्रह भी किया। योजना को प्रभावी बनाने में अनिल, अजय, बनवारी लवानिया, सीपी शर्मा, गिर्राज, धर्मेंद्र, रासबिहारी, अखिलेश, कन्हैयादास, गौरव, नानकचंद, दोजी, आशीष आदि ने सहयोग किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More