BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : जनपद में पूर्णबंदी की स्थिति असंतोषजनक, प्रशासन में हड़कंप

मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य के 75 में से 40 जिलों में पूर्णबंदी की स्थिति को असंतोषजनक पाया है। जमातियों की संख्या और बल्देव कोल्ड स्टोर के मजदूरों के हंगामे को आधार बनाकर जनपद को असंतोषजनक पूर्णबंदी वाले जनपदों की सूची में शामिल किया गया है। इन जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सख्ती से देशबंदी का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में स्थिति को असंतोषजनक बताया गया है।
पत्र में कहा है कि पूर्णबंदी का कठोरता से पालन कराया जाए और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि असंतोषजनक स्थिति के दो कारण बताए गए हैं। इनमें से एक जमातियों की संख्या है और दूसरा कारण बलदेव क्षेत्र में कोल्ड स्टोर में रुके श्रमिकों द्वारा हंगामा करना था। दरअसल, कोल्ड स्टोर में बिहार के श्रमिक फंसे हुए थे। 13 अप्रैल को इन लोगों ने बिहार जाने के लिए हंगामा किया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामला सुलझा दिया गया था। बलदेव कोल्ड स्टोर के श्रमिकों से संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More