देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हिसार। जिले के उकलाना कस्बे में शुक्रवार रात इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर नजर आई। हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए बदमाशों ने कस्बे में 5 साल की नन्ही बच्ची के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की। बच्ची शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे मां और बड़ी बहन के साथ सोई थी। सुबह उसका शव घर से 250 मीटर दूर गली में नग्न हालत में खून से लथपथ मिला। इस कांड ने 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए इंसानियत को झकझोर देने वाले 'निर्भया कांड' की यादें ताजा कर दी हैं। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करवाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दो फीट की लकड़ी डालने की वजह से गहरे जख्म थे। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए करनाल के मधुबन स्थित फॉरेंसिक लैब में सैंपल भेजे गए हैं। बच्ची के कंधे, माथे और पीठ पर खरोंचे थीं। वहीं, जमीन पर पटकने की वजह से नाक से भी खून बह रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीएम ने पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए। एसपी मनीषा चौधरी ने डीएसपी बरवाला जयपाल सिंह के नेतृत्व में 4 सदस्यीय एसआईटी गठित की है। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दो महिला चिकित्सकों डॉ. ऋतु गुप्ता और डॉ. मीना मलिक ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। दो घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट तैयार की गई। इसमें बच्ची की मौत दरिंदगी के दौरान लगे शॉक से होना बताया है।फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की। झुग्गी के बाहर पैरों के निशान मिले हैं। साथ ही डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वायड झुग्गी से घटनास्थल तक ही गया।
बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनका परिवार 10-12 साल से यहां रह रहा है। वे मेहनत मजदूरी कर गुजारा करते हैं। बच्ची की मां ने बताया कि रात में उन्हें कोई आहट या शोर नहीं सुनाई दिया। सुबह चाय देने के लिए जब बच्चियों को बुलाया तो एक बच्ची गायब मिली। खोजबीन शुरू की गई।
किसी बने बताया कि पास ही गली में बच्ची की लाश पड़ी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
फ्लाइट में दो साल की बच्ची की एम्स के 5 डॉक्टरों ने बचाई जान, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई
बच्ची का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे परिजन
बिहार: अपहरण के 12 घंटे के अंदर 12 वर्षीय बच्ची बरामद, 5 लाख रुपये मांगी गई थी फिरौती