देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कार्यवाही को लेकर अधिकारियों के मापदंड भी बदलते रहते हैं। होमगार्ड, रोडवेज के संविदाकर्मी, छोटे मोटे दुकानदारों पर जहां दंडात्मक कार्यवाही का चाबुक चल रहा है वहीं 10 गुणा 10 के छोटे कमरे में 50 मरीजों को ठूंस कर बैठे चिकित्सक के खिलाफ डिप्टी कलेक्टर सिर्फ चेतावनी देने तक सीमित रहे। जबकि यह तथ्य अब जाहिर हो चला है कोरोना के फैलाव में हास्पीटलों की भूमिका बेहद संगीन रही है।
डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने आज जिला अस्पताल, टाउनशिप, मंडी रोड, कृष्णा नगर व होली गेट बाजारों का आकस्मिक भ्रमण किया। जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के एक ओर जाली की किबाड़ के एक खाने की पूरी जाली तथा एक अलमुनियम किबाड का एक खाना टूटा हुआ है, जिससे वार्ड में कुत्ते प्रवेश कर जाते हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर जाली व एलमुनियम की किबाड़ को सही कराने को कहा गया है। सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों ने चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सही देखरेख किये जाने व अच्छा भोजन मिलने की प्रशंसा की।
सर्जिकल वार्ड में आज एक मरीज के पास बिना मास्क लगाए हुए सट कर खड़े चार तीमारदार मिले, जिनके संबंध में पैरामेडिकल स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को देखते हुए एक मरीज के साथ एक तीमारदार ही मास्क अथवा फेस कवर लगाकर रहेगा।
टाउनशिप बाजार में बाजार बंदी का दिन होने के बावजूद कुछ दुकानें नियम विरुद्ध खुली हुई थी, जिनके दुकानदार डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय के गाड़ी से उतरने पर दुकान का शटर डाल कर भाग खड़े हुए। कृष्णा नगर बाजार में डॉ चंदन सिंह कुशवाह, चर्म रोग विशेषज्ञ के क्लीनिक पर छोटे से कमरे में लगभग 50 मरीज मौजूद मिले, जिनमें से कुछ बिना मास्क अथवा फेस कबर लगाए हुए थे।
डॉ. कुशवाहा द्वारा अपना क्लीनिक खोलकर सोशल डिस्टेंसिंग की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही थी, जिस के संबंध में चिकित्सक से अपेक्षा की गई कि यदि भविष्य में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ तो आप के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु संस्तुति मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कर दी जाएगी, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे। होली गेट मुख्य चैराहे पर स्थित राधेश्याम गुप्ता एंड संस की किराना की दुकान पर लगभग 20 ग्राहक खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे थे, जिसका मौके पर दूरी बनाते हुए लाइन लगाकर अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। इस दुकान में अंदर लगभग 8 कर्मचारी भी मौजूद थे, जिनमें से कुछ बिना मास्क लगाए हुए थे।
इस प्रतिष्ठान के स्वामी को चेतावनी दी गई कि वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन प्रत्येक दशा में होना चाहिए। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने पुनरू स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वह बाहर निकलने की दशा में मास्क अथवा फेस कवर अवश्य पहनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें, जिससे वैश्विक महामारी कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।













Related Items
Views on Recent Price Action of Cryptocurrencies : Tesla, RBI and others
Indo-US Climate and Clean Energy Agenda 2030 to Surge Swift Climate Action
MAHARASHTRA : फडणवीस बोले, रिजर्व है CM पद, DEPUTY CM पर फैसला कर सकती है शिवसेना