BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : लोकतंत्र सेनानी देवकीनंदन कुम्हेरिया के नाम से बनेगा मार्ग : खेमचंद्र शर्मा

मथुरा। लोक तंत्र सैनानी देवकी नन्दन कुम्हेरिया के देहांतवास के बाद शुक्रवार को गोवर्धन के विद्याभारती मुरारी कुंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा मे मथुरा जनपद से अनेकों लोकतंत्र सैनानी उपस्थित हुए । उन्होंने श्री कुम्हेरिया के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष खेमचंद्र शर्मा व नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने श्रद्धांजलि सभा मे मथुरा से आये लोकतंत्र सेनानियों का पटुका उढ़ाकर स्वागत किया।


श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए श्यामबाबू कौशिक ने कहा कि 25 जून 1975 की मध्यरात्रि को देश मे कांग्रेस सरकार ने  एमरजेंसी आपातकाल घोषित करते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया। जिसके विरोध में जनसंघ कार्यकर्ताओ ने देश भर में आंदोलन शुरू किए। गोवर्धन में  देवकीनंदन कुम्हेरिया, विनोद शर्मा, पदम् चन्द्र जैन, राधेश्याम जाटव अखहराम आदि ने आपात काल का विरोध किया ।

जहां पुलिस ने आंदोलनकारियों को जेल में डाल दिया था। आज हमारे बीच लोकतंत्र सेनानी देवकीनंदन कुम्हेरिया नही रहे, लेकिन देश मे लोकतंत्र की रक्षार्थ देवकीनंदन कुम्हेरिया की देश भक्ति को भुलाया नही जा सकता। 

हिंदूवादी नेता गौपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कुम्हेरिया की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवकीनंदन कुम्हेरिया ब्रज भाषा और संस्कृति के मार्मिक कवि थे।

उन्हें जीवंत रखने के लिए गोवर्धन कस्वे के किसी एक मार्ग का नाम देवकीनन्द कुम्हेरिया मार्ग रखा जाए तथा कम से कम साल में एक वार कवि सम्मेलन का आयोजन भी हो, इस पर गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष खेमचंद्र शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही उनके आवास को जोड़ने वाले मार्ग का नाम देवकीनन्द कुम्हेरिया मार्ग तथा कोरोना माहमारी से निजात मिलने के उपरांत ही भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन उनके नाम से कराया जाएगा।

इस अवसर पर, रामभरोशी पाठक,  भाजपा नेता सियाराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष परशुराम, मनीष शर्मा, लक्ष्मण ठाकुर, सुनील पाठक, गौतम खंडेलवाल, शुक्का सेठ, राधाकिशन कुम्हेरिया, हरिओम शर्मा, सभासद उद्धव सिंह, आदि।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More