BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : रेलमंत्री का पुतला दहन कर की बर्खास्तगी की मांग

मथुरा। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय रेल मंत्री का पुतला दहन कर प्रधानमंत्री से बर्खास्तगी की मांग की।
लाकडाउन में नियमों का पालन करते हुए आम आदमी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवास पर पुतला दहन किया। आप का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री काम करने की बजाय विरोधियों पर बयान बाजी में जुटे हैं।
 आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सैनी का कहना है कि केंद्रीय रेलमंत्री पीयुष गोयल द्वारा लाकडाउन में फंसे श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए पूरे देश में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। सरकार के कुप्रबंधन और संवेदनहीनता के कारण गरीब और मजदूर अपने घर पहुंचने से पहले भूख प्यास से मर रहा है। छोटे छोटे बच्चों को पानी तक नशीब नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार में बैठे तमाम मंत्रियों और खुद रेल मंत्री ने गरीब और मजबूरों की मदद करने के बजाय अपना पूरा ध्यान विपक्षियों को कोसने में लगा रखा है। महिला विंग की जिलाध्यक्ष रूपा लवानियां ने बताया कि आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाॅकडाउन में सरकारी आदेशों का पालन करते हुए अपने घरों पर रेल मंत्री का पुतला फूंक कर सरकार की इस निर्दयाता और संवेदनशून्यता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। आम आदमी पार्टी रेल मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करती है। जिलाध्यक्ष अजय गौतम एड. सिविल लाइन स्थित आवास पर रेल मंत्री का पुतला दहन किया। जिला सचिव रवि प्रकाश भारद्वाज, महिला विंग की अध्यक्ष रूपा लवानियां, युवा अध्यक्ष महानगर प्रिंस योगी, महानगर श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सैनी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवेश सिंह एड., जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ भगत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष नीरज शर्मा, चंद्रपाल बघेल आदि ने अपने अपने आवास पर रेलमंत्री का पुतला दहन किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More