देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वृंदावन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग से मुलाकात कर भीषड़ गर्मी के चलते वृंदावन में बाजार खुलने के समय मे परिवर्तन, फल सब्जियों की दुकानों को खोलेजाने और वृंदावन के बाजार को प्रतिदिन नियमित खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र देकर आग्रह किया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने कहा कि वृंदावन हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर है इस लिए यहां की सभी दुकानों को प्रतिदिन नियमित रूप से खुलवाया जाए। दिन के समय अधिक गर्मी होने के कारण दुकान खोलने के समय मे परिवर्तन किया जाए। जो दुकाने सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक खुल रही है। उनका समय सुबह 7रू15 से 2 बजे तक किया जाए। ताकि व्यापारी और ग्राहक भीषण गर्मी से बच सके। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा फल और सब्जियों की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। क्योकि फल और सब्जियां प्रत्येक घर की जरूरत है। इस अवसर पर वृंदावन व्यापार मंडल के महामंत्री अमित गौतम , व्यापारी जुगल किशोर रोकड़िया, सुरेश कुमार अरोड़ा ,संजय गुलाटी आदि मौजूद रहे ।












