BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राशन वितरण के दौरान डीलर को मारी गोली

मथुरा। प्रधानी की हार जीत के बाद अब राशन डीलर निशाने पर हैं। गांव की सरकार बनने के बाद  पहला निशाना राशन डीलर ही होते हैं। यह माना जाता रहा है कि ग्राम प्रधान अपनी पंसद का राशन डीलर रखना चाहता है।

महावन क्षेत्र के गांव नगला लोका राशन डीलर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमला उस समय हुआ जब राशन डीलर दुकान पर बैठकर राशन वितरण कर रहा था। आरोप है कि डीलर के पडोसियों ने हमला बोल दिया। आधा दर्जन से अधिक लोगों ने राशन डीलर पर जान लेवा हमला बोल दिया और जान से मारन की नियत से गोली चला दी। जिससे राशन डीलर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घायल राशन डीलर को आनन-फानन में उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल राशन डीलर 23 वर्षीय हरवीर पुत्र रामगोपाल ने बताया कि वह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बैठकर राशन वितरित कर रहा था कि तभी गांव के ही पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचा से गोली मार दी। गोली कान के पास होकर निकल गई। हमले में गंभीर रूप से घायल राशन डीलर को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह खतरे से बाहर है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More