देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के एक गांव में दरिंदगी की हदें पार करते हुए 25 वर्ष के एक युवक ने 100 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सोमवार तडक़े उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, जानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में जानी के रघुनाथपुर में सौ साल की बीमार वृद्धा अपने भाई के साथ रहती है। वृद्धा के भाई को कम सुनाई देता है। रविवार देर रात करीब 12 बजे गांव का रहने वाला अंकित पुनिया वृद्धा के घर पहुंचा और वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की और दुष्कर्म को अंजाम देकर घर से निकल गया।
घटना की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली, लोगों ने आरोपी को दबोचकर पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा से पूरे मामले की जानकारी की।आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कराया और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वृद्धा की हालत बिगडऩे पर पुलिस ने रात में ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार तडक़े चार बजे 100 साल की वृद्धा ने दम तोड़ दिया। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि वृद्धा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वृद्धा की मौत हो गई है, इसलिए अरोपी के खिलाफ धाराएं और बढ़ाई जाएंगी। पकड़े जाने पर आरोपी अंकित ने स्वयं को निर्दोष बताया और मंजे हुए नेता की तरह बोला, मैंने यह घिनौनी हरकत नहीं की है, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है। साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमेरिका की विरासत: इंसानियत को पैगाम, सामर्थ्यवान को कोई दोष नहीं
दिल्ली फिर शर्मसार, दूसरी कक्षा की छात्रा से स्कूल में किया रेप
अब हिसार में इंसानियत शर्मसार, 5 साल की बच्ची से निर्भया जैसी दरिंदगी