BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कोरोना ने वृन्दावन में दी दस्तक

मथुरा। कोरोना से निपटने में जुटे जिला प्रशासन के लिए एक और मोर्चा खुल गया है। अभी तक मथुरा के अलावा तीन गांवों में ही कोरोना पाॅजिटिव मिले थे। अधिकांश पाॅजिटिव केस मथुरा के पुराने शहर से सामने आये हैं। यहां तीन सब्जी विक्रेताओं के कोरोना पाॅजिटिव होने की रिपोर्ट आई इसके बाद लगातार  मामले सामने आ रहे हैं। एक दूधिया भी कोरोना पाॅजिटिव मिल चुका है। सब्जी विक्रेता और दूधिया ने शहर में कोरोना संक्रमितों की एक चेन सी बना दी है।
कोरोना वायरस का संक्रमण की चपेट में अभी तक गांव ओल, सेहत गांव, मुनियारा गांव थे। ये शहर  से काफी दूरी के इलाके हैं। सेहत बल्देव क्षेत्र में आगरा की सीमा के पास का गांव है, जबकि ओल फरह ब्लाक का दूरदराज का गांव है। मुनियारा गांव इस हिसाब से शहर के सबसे नजदीक है। शहर की मनोहरपुरा बस्ती, चैबियापाड़ा, भार्गव गली और केशोपुरा हाॅट स्पाॅट बने हुए हैं। अभीतक वृंदावन में कोई कोरोना पाॅजिटिव नहीं मिलने से वृंदावन में कोई हाॅटस्पाॅट नहीं बना था। जिला प्रशासन भी इस बात पर पूरा जोर दे रहा था कि वृंदावन को लेकर कोई लापरवाही न बरती जाये। कोई केस नहीं मिलने के बाद भी जिस तरह की सख्ती मथुरा में बरती जा रही थी वही वृंदावन में भी लागू थी। सोमवार को वृंदावन में कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से नया मोर्चा खुल गया। वृंदावन की आनंदवाटिका में रह रहीं मॉरीशस की दो महिलाएं लॉकडाउन में फंस गई थीं। दोनों ने माॅरीशस में पत्र भेजकर देश वापसी की मंजूरी मांगी थी। इस पर उनकी कोरोना जांच कराई गई। उनकी रिपोर्ट सोमवार को पाॅजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी शुरू हो गई। मेडिकल टीम उनके घर पहुंच गई और एरिया को सील कर दिया। सीएमओ के अनुसार इन लोगों ने अपने देश में एयरलिफ्ट कराने की मांग की थी। इसी पर इनकी जांच कराई गई। जिस पर उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों महिलाएं यहां टूरिस्ट वीजा पर आई थीं। आनंदवाटिका में फ्लैट लेकर रह रही थीं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More