BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अनलॉक के साथ फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

मथुरा। एक जून से मथुरा जनपद मंे लाॅकडउन को खत्म कर सप्ताह में दो दिन का वीक एण्ड लाॅकडाउन लागू किया गया है। इसके बाद सुबह सात बजे से शाम के सात बजे तक काराबारियों को अपनी दुकान और प्रतिष्ठान खोलने की मौहलत दी गई है।

दूसरे कामकाज भी शुरू हो गये हैं। शनिवार और रविवार को सप्ताह में दो दिन का लाकडाउन पूर्ववत है। एक जून के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में शुरूआत मंे कमी आई। पहले दो दिनों मंे आठ आठ कोरोना मरीज मिले। इसके बाद यह संख्या दस और फिर अगले दिन 16 पहुंच गई। रविवार को मुख्य जिला चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 24 घंटे में मिले कोरोना मरीजों की संख्या 22 रही है।


लाॅकडाउन में ढील मिलने के बाद ब्रज के प्रसिद्ध मंदिर भी ख्ुाल गये हैं। ठा.द्वारिकाधी, ठाकुर बांकेबिहारी तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये। गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर इस दौरान बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।


वीक एण्ड लाॅकडाउन पर रविवार को दमकल विभाग ने शहर मंे सेनेटाइजेशन कराया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी सेनेटाजेशन कराने में सहयोग किया। कोतवाली सहित प्रमुख क्षेत्रों मंे यह अभियान चलाया गया।  जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ0 प्रीतम सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र मे पुनः 142 ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर सेनेटाईजेशन और साफ-सफाई का कार्य किया गया है तथा ग्रामीण वासियों को लाॅकडाउन एवं कोविड़-19 महामारी के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया हैैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More