BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : केएम मेडिकल में शुरू हुई कोरोना मरीजों की देखभाल

मथुरा। कान्हा की नगरी में कोरोना विस्फोट जारी है। कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक जून को जहां 19 एक्टिव केस मथुरा में थे वहीं इनकी संख्या बढ कर अब 79 हो गई है। जबकि सात कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। बढ़ती मरीजों कि संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों को अब जनपद के प्रसिद्ध हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के एम मेडिकल काॅलेज और हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। अब तक अठारह मरीज भर्ती किए चुके हैं जो स्वास्थ लाभ ले रहे हैं।

सीएमओ के अलावा दूसरे आलाधिकारी इससे पहले कई बार केएम मेडिकल कालेज का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। सीएमओ डा.संजीव यादव भी केएम मेडिकल कालेज का दौरा कर चुके हैं। अधिकारी पहले ही यहां की व्यवस्थाओं को हरी झंडी दिखा चुके थे। वर्तमान में केएम मेडिकल कालेज के कोविड-19 हास्पीटल में 18 कोरोना मरीज भर्ती हैं।


केएम मैडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन किशन चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे द्वारा शरुआती दिनों से ही सरकार के निर्देशानुसार आइसोलेशन और कुरांटाइन बार्ड तेयार रखे गए थे जिससे कि मरीजों कि संख्या बढ़ाने पर उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए हमारे अस्पताल में भर्ती कराया जा सके और हम इस लड़ाई में सरकार का साथ दे सकें। मरीजों के लिए पौष्टिक आहार की गुणवत्ता और सभी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है ताकि हमारे यहां रखे गए सभी मरीज जल्द से जल्द स्वास्थ लाभ ले सकें।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. डी डी वर्मा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों से संपर्क भी किया जा रहा है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी मेडिकल टीम उनका विशेष ख्याल रख सके। हमारी पूरी टीम पूरी मुस्तैदी के साथ सभी मरीजों का पूरा ख्याल रख रही। हमें पूरा भरोसा है सभी भर्ती मरीज हमारे यहां से जल्द से जल्द स्वास्थ लाभ लेकर अपने परिवार के पास पहुंचेंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More