BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोनाः 24 घंटे में 20 नए मरीज मिले 166 हुए ठीक

मथुरा। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना के नये मरीज मिलने की रफ्तार भी कम हुई है। पिछले 24 घंटे में जनपद में कोरोना के 20 नये मरीज मिले हैं जबकि ठीक हुए मरीजों की संख्या 166 है।


जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने अवगत कराया है कि मथुरा जनपद में कोविड-19 के कुल 20057 में से 18617 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गये हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 166 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं तथा वर्तमान में कुल 1151 सक्रिय मरीज हैं।

उन्होंने बताया कि 20 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज निकले हैं। श्री चहल ने कहा कि सफाई, दवाई और कड़ाई से कोरोना को हराने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने बताया कि निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी तथा कंटेंमेंट जोन की निगरानी सख्ती के साथ की जा रही हैं।


राया क्षेत्र के गांव थाना अमर सिंह मंे सात कोरोना के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंच कर निगरानी समिति और ग्राम प्रधान को सक्रिय किया। कोरोना पाॅजिटिव पाये गये लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर में ही आइसोलेट किया गया है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More