BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एक्टिव कोरोना पॉजिटिव की संख्या में हो रही लगातार वृद्धि

मथुरा। अनलाॅक फेज में कोरोना मरीजों से जुडे आंकडे एक दम बदल गये हैं। 6 अप्रैल को मथुरा में पहला कोरोना पाॅजिटिव केस मिला था। इसके बाद 31 जून तक यह संख्या 77 तक पहुंची। इसके बाद एक जून से अनलाॅक फेज शुरू हुआ। लोगों ने घर निकला शुरू किया।

बाजारों को आॅड इविन आधार पर खोला गया। प्रवासी मजदूरों अपने घर लौटे, इस का असर यह रहा कि अनलाॅक फेज के शुरूआती 17 दिन में एक्टिव केस की संख्या 19 से बढ कर 117 हो गई। जबकि कोरोना मरीजों की संख्या 77 से बढ कर 208 पर पहुंच गई यानी 17 दिन में 131 कोरोना मरीज सामने आये। 31 मई तक 77 कोरोना मरीजों में से 52 ठीक हो चुके थे यानी रिकवरी रेट 67.53 था।

अनलाॅक फेज में जिस तेजी से कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले उस गति से ठीक नहीं हुए और रिवकरी रेट घट कर 2.7 मरीज प्रतिदिन पर आ गया। यानी 17 दिन में महज 37 मरीज ही ठीक हुए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने के चलते एक्टिव केस की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि इस दौरान मृतकों की संख्या मात्र दो रही।


अनलाॅक फेज के दौरान जिन नियमों को कडाई से पालन होना चाहिए था वह नहीं हुए। यहां तक कि कोरोना पाॅजिटिव के अंतिम सस्कार के लिए जो गाइड लाइन जारी की गई उसका भी पालन नहीं हो सका। इसका बडा उदाहरण राया में एक 45 वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति के अंतिम संस्कार में 250 से अधिक लोग सामिल हुए।

रिपोर्ट अतिम संस्कार के दूसरे दिन आई। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और 45 नामजद तथा 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन के आरोपों के तहत थाना राया में मुकदमा पंजीकृत हुआ। इसके बाद राया में लगातार कोरोना पाॅजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। 17 जून को मथुरा में कुल 27 कोरोना पाॅजिटिव मिले। इनमें से तीन यमुना पार में कोरोना पाॅजिटिव के संपर्क में आये राया के तीन व्यक्ति भी सामिल हैं।

गोपीकृष्ण, दीप नर्सिंग होम का स्टाफ कोरोना पाॅजिटिव मिला


जनपद में कोरोना की स्थित कितनी गंभीर होती जा रही है, इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि नयति मेडिसिटी, जिला चिकित्सलय के बाद कृष्णापुरी स्थित गोपीकृष्ण नर्सिंग होम और कृष्णानगर स्थित दीप नर्सिंग होम का स्टाफ भी कोरोना पाॅजिटिव मिला है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस की प्राइवेट लैब से कराई गयी जांच भी कोरोना पाॅजिटिव आई है। इसके बाद जिला चिकित्सालय में भी हडकंप की स्थिति है।

17 जून को जनपद में 27 और कोरोना पॉजिटिव
-राया , यमुना पार से  सकमित के संपर्क  वाले 3  व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट
-छाता चैमुहा फरह एवं शिवपुरी मथुरा से 4 प्रवासियों की पॉजिटिव रिपोर्ट
-नौहझील से 3 व्यक्तियों की की  पॉजिटिव रिपोर्ट
-अस्थाई जेल से 4 व्यक्तियों की  पॉजिटिव रिपोर्ट
-जिला अस्पताल से 1 व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट  
-नौझील नंद गांव से 4 व्यक्तियों  (रेंडम)की पॉजिटिव रिपोर्ट  
-सुरीर से 1 महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट
-निजी अस्पताल गोपी कृष्णा हॉस्पिटल से 1 एवं दीप नर्सिंग होम से 3 स्वास्थ्य कर्मियों की पॉजिटिव रिपोर्ट
-राधा वैली, कृष्णा नगर एवं गोवर्धन में निजी लैब से 3 व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट

कुल पॉजिटिव -208
कुल एक्टिव - 117

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More