BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : तहसीलों पर सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे किसान जन-जागरण अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया। मांट तहसील मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता सुनीत कुमार मधुर के नेतृत्व में धरना दिया गया। वहीं सदर तहसील पर महानगर अध्यक्ष पं.उमेश शर्मा ने धरना प्रदर्शन कियाद्य। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव व मथुरा जनपद प्रभारी अमित सिंह ने किसानों को सम्बोधित किया। प्रदीप माथुर ने कहाकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही किसानों की भलाई की नीतियों और कार्यक्रमों पर काम किया है। जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं है ऐसे में कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं के लिए सड़क से प्रदेश की राजधानी तक संघर्ष कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव अमित सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों की समस्याओं को गांव स्तर से लेकर प्रदेश की राजधानी तक उठाने का काम कर रही है।
 सुनीत कुमार मधुर ने कहाकि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक गांव पहुच कर किसानों को संगठित कर उनकी समस्याओं के निवारण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गुरूवार को मथुरा जिलाधिकारी को भी ज्ञापन देने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा की माँट विधानसभा क्षेत्र में गौ-शाला, कोल्ड-स्टोरेज समेत बुनियादी सुविधाओं का भारी आभाव है ऊपर से सरकार किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा के लिए सड़क पर संघर्ष का रास्ता अपनाने को तैयार है। धरने को मांट विधानसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी महेश रावत और किसान जन-जागरण अभियान के जिला समन्वयक ठाकुर अनिल सोलंकी ने भी संबोधित किया।
  इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा, सुनील उपाध्याय, ज्ञान सिंह चैधरी, देवीचरन वर्मा, योगेश चैधरी, ओमप्रकाश पाठक, प्रेमचंद पल्ली, हरीओम उपाध्याय, गंगा शरण दीक्षित, योगेश जादौन, रामकिशोर, खचेरमल प्रधान, मुरारीलाल, रोहित मधुर, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More