BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : कलेक्ट्रेट पर वट वृक्ष के नीचे धरना देते कांग्रेसी

मथुरा। महंगाई के खिलाफ चैतरफा प्रदर्शन जारी हैं। राजनीतिक संगठनांे के अलावा कर्मचारी संगठन भी आंदोलित हैं। कांग्रेस ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित वट वृक्ष के नीचे धरना दिया। कांग्रेस लगातार महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमलावर है। दूसरी ओर सपा, आम आदमी पार्टी भी लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। मजदूर यूनियन भी अब इस में सामिल हो गई हैं।


पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन (मथुरा रिफाइनरी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनिट) के सैकडों सदस्यों ने आमजन का अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए गांधी मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के सामने से पांच कोसीय परिक्रमा शुरू की । हाथो में लाल झंडे और तख्तियां लेकर मजदूरों का जुलूस डैम्पीयर नगर स्थित राजकीय संग्रहालय के सामने पहुंचा  पुलिस ने कोरोना काल का हवाला देते हुए जुलूस को रोक लिया।

आश्वासन दिया कि आपकी जो भी मांग हैं उन्हें जिला प्रशासन तथा रिफाइनरी प्रशासन तक पहुंचा दिया जाएगा साथ इस बात का प्रयास किया जाएगा कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो सके।


पैट्रोल वर्कर्स यूनियन मथुरा इकाई के अध्यक्ष का.मधुवन दत्त चतुर्वेदी, मजदूर नेता शिवदत्त चुतर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रेमचंद व वेद प्रकाश के नेतृत्व में रिफाइनरी ठेका श्रमिकों के साथ उनकी मांगों को लेकर शुरू की गई इस पंचकोशीय परिक्रमा में सौरभ चतुर्वेदी, उत्कर्ष चतुर्वेदी एड., अनुराग, अश्वनी कुमार सिंह, नाजिम खान, खलील खान, साबिर खान, मुनेश मिश्रा, करन इंसान आदि शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नगर निगम और महंगाई को देखते हुए पारश्रमिक रिवाइज किया जाये। सभी संविदा श्रमिकों को 12 प्रतिशत बोनस और ग्रेच्युटी सुनिश्चित की जाये। स्टेटिक और नाॅन स्टेटिक सभी प्रकार के श्रमिकों को समान वेतन व भत्ते दिये जाएं। ओवर टाइम में कैंटीन की सुविधा भी दी जाये।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More