BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कांग्रेसियों ने सांसद हेमा मालिनी के आवास पर किया प्रदर्शन

मथुरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांसद हेमा मालिनी के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी सभी जनप्रतिनधियों से जनता की समस्याओं को लेकर मिल रहे हैं और ज्ञापन दे रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी और महानगर अध्यक्ष पं.उमेश शर्मा अलग अलग सांसद के आवास पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। पं.उमेश शर्मा ने कहाकि  कहा कि किसान जन जागरण कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश में किसानों की बदहाली के खिलाफ और आवारा पशुओं की समस्या खत्म करने,  गन्ने का बकाया भुगतान, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने, धान का समर्थन मूल्य 2500 करने, धान खरीदी सही करने, गेहूं का समर्थन मूल्य 3200 करने, सूखा - ओला, बारिश से फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग के लिए किसानों के संग कांग्रेस पार्टी मैदान मे उतरी है , भाजपा सरकार ने उधोगपतियो का 5.5 लाख करोड का कर्जा माफ किया है, पर किसानो के कर्जा माफी पर अपना हाथ झाड रही है, और तो और भाजपा राज मे भूमि अधिग्रहण कानून को बदलकर किसानो कि जमीनो को छीनने की कोशिश हो रही है, भाजपा राज मे मंहगाई आसमान छू रही है, ग्रामीण क्षेत्रो मे युवा बेरोजगारी बढ रही है, आप कि इन सभी समस्याओ को मजबूती से सरकार के सामने रखने के लिए आज महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मथुरा वृंदावन विधान सभा के विधायक श्रीकांत शर्मा के  प्रतिनिधि  सूर्यकांत शर्मा को इन समस्याआंे के लिए ज्ञापन दिया गया। आखिर श्रीकांत शर्मा मथुरा की जनता के वोटो से चुनाव जीते है, इसिलिये इनकी भी जिम्मेदारी है कि किसानों, मजदूरांे की जन समस्याओं को दूर कराएं।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More