BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कांग्रेसियों ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा के कार्यालय होली गेट पर महानगर अध्यक्ष पं उमेश शर्मा एड. का अध्यक्षता में मनायी गयी। वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के महान कृतित्व पर अपने अपने विचार अभिव्यक्त करके अपनी अपनी भावनाओं से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, पुण्यतिथि बैठक को संबोधित करते हुए पं .उमेश शर्मा एड. अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा ने कहा कि 30 जनवरी 1948 की शाम अंतिम समय उनके मुख से शब्द निकले थे ‘हे राम’, गाँधी कभी मर नहीं सकते, गाँधी देश की आत्मा में हैं, गांधी  वो विचार है। जिसने दुनिया बदल दी, गुलामी से आजादी की और ले जाने वाली राह है गाँधी।
महात्मा गांधी का जीवन, सभी देशवासियो के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है। वो पूरे दुनिया में आदर्श माने जाते हैं। हम कांग्रेस जन संकल्प लेते हैं कि गांधीवाद की राह पर चलते हुएं भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ जनहित मे अहिंसा सदाचार प्रेम सौहार्द के साथ महानगर कांग्रेस मथुरा संघर्ष करेगी, और गांधीवाद को घर घर पहुचाने का कार्य करेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के शहादत दिवस पर शत शत नमन एवं श्रद्धांजलि। दिनेश पाठक पूर्व शहर अध्यक्ष मथुरा ने गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा की सत्य और अहिंसा महात्मा गांधी के दो शक्तिशाली और सशक्त हथियार थे। जिन्होंने अपने जीवन के मुश्किल परिस्थितयों में भी इन्हें अपनाया और शांति के मार्ग पर चलकर बड़े-बड़े आंदोलन लड़े।
   मुकेश धनगर प्रदेश सचिव, दिनेश पाठक, विनोद शर्मा, जीपी. विनेश सनवाल, डा. देवेंद्र यादव शालू अग्रवाल, सत्यनरायण, जितेंद्र मणि, महेश चतुर्वेदी, देवेंद्र चतुर्वेदी लल्ला, देवेंद्र भटनागर, तैयब कुरैशी ललित चैहान, नीरज वाल्मीकि, विपुल पाठक, मौहम्मद इरशाद, विनोद भारद्वाज, अतुल कौशिक, मुकेश गोयल, खैराती लाल, अजमेरी, पननु चतुर्वेदी, दीपक मौरय सहित अन्य कांग्रेस जन भी मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More