BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि

मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रुप मे मनाया। महानगर अध्यक्ष पंडित उमेश शर्मा की अध्यक्षता में उनके सुभाष नगर होलीगेट रोड स्थित आवास पर सामाजिक दूरी के साथ आयोजित सादा कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। इस अवसर पर पंडित उमेश शर्मा ने कहाकि हम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते हैं। राजीव गांधी दूरदर्शी सोच के धनी थे। देश मे सूचना क्रांति के जनक थे। इस सूचना क्रांति से पूरे देश के लोग लाभान्वित हुए है और आज भारत के आईटी सेक्टर में सबसे आगे होने में स्व.राजीव गांधी का अतुलनीय योगदान है। मतदान की आयु को 21 से घटाकर 18 वर्ष कर उन्होंने सक्रिय राजनीति में युवाओं को आगे आने का मौका दिया। राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शी सोच और कुशल नीतियों से देश को आर्थिक, सामाजिक, पंचायत, विदेश नीति में मजबूत किया था और देशवासी आज भी उनको तहेदिल से याद करते हैं। उन्होंने देश और पड़ोसी राष्ट्र श्रीलंका में अपनी कठोर नीति से आतंकी शक्तियों की कमर तोड़ दी थी। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य मंे केन्द्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार जातिवाद, कुशासन, अपराध को शह देने वाली सरकार बन गयी है। आज हम सभी मथुरा महानगर कांग्रेस कमेटी के  कांग्रेस जन अपने आदर्श नेता पूर्व प्रधान स्वर्गीय राजीव गांधी की 29 वी ंपुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हंै। पूरा देश उनके कार्यकाल में हुए विकास के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा। इस दौरान सभी कांग्रेसजनांे दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजीव गांधी के विचारांे पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रुप से विनेद शर्मा, विनेश सनवाल वाल्मीकि, कीरती कौशिक, ब्रजकिशोर शर्मा उर्फ डब्बन, अतुल कौशिक सहित अन्य कांग्रेस जन भी मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More