देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। प्रदेश सरकार पर कोरोनाकाल में लोगों को उपचार उपलब्ध नहीं करा पाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मथुरा जनपद में 1.5 लाख कोरोना किट वितरण का निर्णय लिया है। यह किट जिला कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई हैं। पार्टी की मथुरा इकाई की तरफ से कहा गया है कि पार्टी अपने स्तर से मथुरा शहर और देहात में सेनेटाइजर का वितरण भी करेगी। साथ ही गलियों और मोहल्लों को सेनेटाइज किया जाएगा।
प्रदेश सचिव और मथुरा जनपद के प्रभारी ने गुरूवार को जिला कार्यालय पर सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए बताया कि किस तरह से यह किट लोगों तक पहुचेंगी। उन्होंने कहाकि हमने कुछ चिकित्सकों को इस काम के लिए साथ लिया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता गांव देहात में उन लोगों को चिन्हित करेंगे जिन्हें कोरोना के शुरूआती लक्षण हैं। इसके बाद चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सक की सलाह से कोरोना किट का उपयोग ऐसे व्यक्ति कर सकेंगे। उन्होंने कहाकि कोरोना किट में उन्हीं दवाओं और दूसरी जरूरी सामानों को शामिल किया गया है जो सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के तहत कोरोना किट में रखी जा सकती है। उन्हांेने आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना काल में लोगों को उनके हाल पर छोड दिया है। सरकार की बला से कोई जीये या मरे। सरकार का यही आत्मनिर्भर मंत्र है।
शहर अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहाकि सरकार लोगों को ऐसा आत्मनिर्भर बना रही है कि लोगों को मरने जीने के लिए उनके हाल पर छोड दिया गया है। लोगों को ऐसे समय में मदद की जरूरत है सरकार राजनीति कर रही है। तरह तरह के षणयंत्र रच रही है। कांग्रेस सेवा सत्याग्रह के माध्यम से लोगों की मदद कर रही है।
जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी ने कहाकि कोरोनाकाल की दूसरी लहर में आम आदमी पीडित रहा है। कितने ही लोग बिना इलाज के दम तोड गये। उन्होंने कहाकि एक तरफ तो सरकार कोरोना के नाम पर निजी अस्पतालों को पैसे भी दे रही है और दूसरी तरफ निजी अस्पताल मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। सेनेटाइजर भी आ रहे हैं। पहले भी हमने कई कार्यक्रम चलाये।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ