BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस, सपा और किसान नेताओं को किया नजरबंद

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में किसी भी व्यवधान की संभावना को निरस्त करते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के मथुरा आगमन से पहले ही उन लोगों को नजरबंद कर दिया जिन से किसी तरह के व्यवधान की संभावना था।


कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। वहीं भाकियू अम्बावता के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम से एक दिन पहले हैलीपेड स्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री के आगमन से पहले आवारा गोवंश को हैलीपेड पर लाकर एकत्रित करने की बात बात कही थी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन तथा किसान नेताओं को पुलिस ने बुधवार की सुबह और रात में ही नजरबंद कर दिया था।

सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन, छाता विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर पंडित, छाता विधानसभा महासचिव दलबीर सिंह जादौन को उनके छाता आवास नजरबंद किया। सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस के इस कार्यशैली को सरकार का दबाव बताते हुए कहा कि इमरजेंसी के समय भी लोगों को घरों से गिरफ्तार किया गया था। भाजपा सरकार किसान नौजवान विरोधी सरकार है इसलिए वह सभी की आवाज दबाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता जाने का डर सता रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आराजकता और बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए तथा प्रदेश में किसानों को खाद और बीज के लिए हो रही किल्लत, जिसके लिए किसान लंबी लाइनों में भूखे प्यासे खाद और बीज केंद्र पर लगे रहते हैं और उन्हें खाद मुहैया नहीं हो पाती है। डीएपी की किल्लत की वजह से खाद केंद्रों पर भारी भीड़ लगी रहती है।

बुवाई का सीजन चल रहा है ऐसे में अगर खाद न मिले तो किसान बुवाई कब करेगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मथुरा जनपद के छाता तहसील में शुगर मिल को चलवाने के लिए काफी समय से किसान आंदोलनरत हैं। इन्हीं सब मांगों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम रखा गया था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More