BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : किसानों के बीच पैठ मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

मथुरा। कांग्रेस किसानों के बीच पैठ मजबूत करने में जुटा है। संगठन किसानों की नब्ज टटोल रहा है। ब्लाक वाइज बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक चैधरी की अध्यक्षता में मांट विधानसभा के मांट एवं नौझील ब्लॉक की बैठक मांट में डाक बंगला के सामने बीज गोदाम पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीपक चैधरी जी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य मांट विधानसभा के गरीब मजदूर किसानों की समस्याओं से रूबरू होना और कांग्रेस के संगठन को ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत करना माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी का निर्देश भी सभी कार्यकर्ताओं को बताया की ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर खासकर युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी जिला कांग्रेस कमेटी बहुत ही जल्द एक कार्यक्रम आयोजित करेगी उसका नाम चलो गांव की ओर और बताया कि किसान भाई अनेकों प्रकार की गंभीर समस्याओं से त्रस्त है शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय किसानों को अपनी आवाज उठाने से बलपूर्वक रोक रहा है अर्थात अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाले किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनका दमन एवं उत्पीड़न कर भयभीत किया जा रहा है इसके अलावा मथुरा जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति भी दयनीय है प्राय हत्या लूट बलात्कार जैसे जघन्य अपराध लगातार हो रहे हैं तथा अपराधी निरंकुश हो रहे हैं जिस कारण आम जनता अपने आप को काफी असुरक्षित महसूस कर रही है कार्यक्रम का संचालन  विक्रम बाल्मीकि  ने किया बैठक का मुख्य रूप से उपस्थित सर्वश्री सतीश चंद्र शर्मा नीलम कुलश्रेष्ठ जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस विक्रम बाल्मीकि जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस हरिओम उपाध्याय प्रवीण भास्कर अरुण गौतम बंटी देवकीनंदन गौड़ अजय शर्मा गंगा शरण दिक्षित गोपाल कटारा प्रेम बिहारी नाहर सिंह प्रेम प्रकाश सिब्बू बघेल डालचंद काले खान मुमताज नजर खान देवेंद्र कुमार टीकम सिंह दिल शेर दिलीप कृष्णा शर्मा जय वीर सिंह मोहम्मद खान जगदीश प्रसाद बने सिंह वीरपाल लोरी देवी पंडित रामकिशन शर्मा आधे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More