देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए प्रयासरत कांगे्रसियों ने अब प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर के साथ मथुरा में भी सेवा सत्याग्रह की शुरूआत की है। इसके तहत जरूरतमंद लोगों को लगातार भोजना उपलब्ध कराया जायेगा।
कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई महाअभियान को कांग्रेस ने इसके लिए अपना नारा बनाया है। जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी एवं महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह शुरू किया है। इस महाअभियान की थीम सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय है बनाई गयी है। कांग्रेस का सिपाही मजदूरों का भाई के नारे के साथ पूरे सूबे में कांग्रेसजन 25 लाख और मथुरा जिले में लगभग दो हजार जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे। इसी क्रम में आज भरतपुर गेट सुभाष नगर बहादुरपुरा नया नगला झींगुर पुरा बनखंडी मलिन बस्ती चार कटौती कुआं मुस्लिम मलिन बस्ती सदर बाजार मुर्गा फाटक लक्ष्मणगढ़ मलिन बस्ती पर जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरण कराए गए।
20 मई से हमारे नेता अजय कुमार लल्लू जिला कारावास में है। उनका सिर्फ इतना सा दोष है कि वे गरीब-मजदूरों की मदद करना चाहते थे। गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है।
पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने बताया कि अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया। 10 लाख से अधिक लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की गई। 22 जिलों में हमने अपने कार्यालयों को साझी रसोईघरों में तब्दील कर दिया। हाइवे पर चल रहे लोगों के लिए स्टॉल्स लगवाए।
यह सब हमारे नेता अजय लल्लू के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में दिनेश पाठक, विनोद शर्मा, मलिक अरोरा, कीर्ति कुमार कौशिक, मुकेश धनगर, अब्दुल जब्बार, विक्रम बाल्मीकि, शालू अग्रवाल, राहुल अरोड़ा, अजय शर्मा एडवोकेट, मनोज गौड़, विपुल पाठक, मोहन सिंह, यतेंद्र मुकदम, राकेश यादव, ठाकुर बिहारी लाल, प्रवीण ठाकुर, प्रवीण भास्कर, प्रखर चतुर्वेदी, महेश चैब,े अरुण कुमार गौतम, सुरेश, दिनेश मौर्या, अनूप गौतम, अंजू कौर, सतनाम सिंह, पन्नू चतुर्वेदी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, शिशुपाल चैधरी, पवन गुर्जर, राजेश अग्रवाल, बलवीर चैधरी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव