BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : प्रभातदास के आकस्मिक निधन पर हुई शोकसभा

मथुरा। प्रेस कॉउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य, आईजेयू के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं  ओडिसा जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत दिग्गज पत्रकार कामरेड स्व.प्रभातदास के आकस्मिक निधन पर आईजेयू मथुरा इकाई ने शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की।
  उ.प्र श्रमजीवी पत्रकार युनियन (आईजेयू) मथुरा इकाई के अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने सभा में  कहा कि प्रभात दास संगठन के एक सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने देशव्यापी स्तर पर निस्वार्थ भाव से संगठन का विस्तार किया।
वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन शर्मा ने कहाकि संगठन की मजबूती और एकता ही सच्ची श्रधांजलि होगी। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश सैनी ने  कहा की स्व. श्रीदास के असमय निधन से संगठन को भारी क्षति हुई है जिसकी भरपाई मुश्किल है। पत्रकार लोकेश चैधरी ने बताया मथुरा में उन्होंने मथुरा इकाई को मजबूती प्रदान करने में अपार सहयोग प्रदान किया। अंकुश गौतम ने कहा की प्रभात दास जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है पत्रकार सुभाष सैनी सभा का संचालन करते हूए बताया पत्रकार संगठन के  लिए चैबीस घंटे तैयार रहते थे।
पत्रकार रमेश चन्द ने मथुरा इकाई से आग्रह किया की  उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत पत्रकार शिरोमणि सम्मान से नवाजा जाये। सभा का संचालन सुभाष सैनी ने किया। सभा का समापन दो मिनट का मौन रखते हुए गायत्री मंत्र के साथ संपन्न हुआ।
इस मौके आईजेयू मथुरा इकाई के अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज, मधुसूदन शर्मा, प्रकाश सैनी, सुभाष सैनी, गोपाल शर्मा, लोकेश चैधरी, दलवीर सिंह विद्रोही, अमित शर्मा, शिवशंकर शर्मा, अकुंश गौतम,रमेश चन्द,नीरज चतुर्वेदी ,मोहन प्रसाद मीणा, सुमित गोस्वामी, पिन्टू कुमार, दीपक सारस्वत, कालीचरन विन्दल, रिन्कू शर्मा, कल्लन पंडित आदि मौजूद रहे मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More