BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CDS जनरल बिपिन रावत के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया दुख

नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर दुख जाहिर करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ओम बिरला ने उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी का निधन बेहद दुखद है। देश ने आज एक कुशल योद्धा, अद्भुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं।

ऊं शांति!!!

लोक सभा अध्यक्ष ने देश के प्रति उनकी सेवाओं को याद करते हुए ट्वीट किया, जनरल रावत हाई एल्टीट्यूड वारफेयर और काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशन्स के महारथी थे। अनेक उदाहरण हैं जब कठिन चुनौतियों में उनकी रणनीति और उत्कृष्ट नेतृत्व ने देश को गौरवान्वित किया। सर्जिकल स्ट्राइक्स के दौरान उनका मार्गदर्शन सैनिकों के बहुत काम आया। देश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More