BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

विकास कार्यों में और अधिक गति देकर पूर्ण करें

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने कलेक्टेªट सभागार में 71 विकास कार्यों के संबंध में बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि सभी विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अल्प संख्याधिकारी से छात्रवृत्ति, विधवा, विकलांग एवं वृद्धावस्था पेंशन को शत प्रतिशत वितरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दी गयी पेंशनों का सत्यापन आवश्यक रूप से किया जाये, जिससे कोई पात्र व्यक्ति छूट न सके। श्री गौड़ को बताया गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत 34852 लोगों को पंजीकृत किया गया है। इस योजना में 500 रूपये प्रतिमाह पात्र व्यक्ति को दिये जाते हैं।
सीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं मनरेगा में किये गये कार्यों की समीक्षा की, जिसमें परियोजना निदेशक ने बताया कि 15 लाख 60 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 15 लाख 23 हजार लोगों को मनरेगा के अन्तर्गत कार्य दिया गया है। वर्तमान में भी 1056 लोग मनरेगा के अन्तर्गत कार्य कर रहे हैं, जिसमें महिलायें 33 प्रतिशत हैं।
श्री गौड़ ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि डीपीआर तैयार हो चुका है और कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ कर दिया जायेगें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रत्येक पात्र व्यक्तियों का शत प्रतिशत राशन कार्ड बनाने तथा आधार को लिंक करने के भी निर्देश दिये हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि 96 प्रतिशत आधार कार्डों की फीडिंग हो चुकी है, शेष को यथाशीघ्र फीड कर दिया जायेगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More