BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

सौंख में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा अभियान शुरू

सौंख। सूबे की योगी सरकार के निर्देशन में दो दिन के लाॅकडाउन के चलते कस्बा में स्वच्छता अभियान के तहत संचारी रोग नियत्रंण पखवाड़ा चलाया गया। जिसमें लोगों को संचारी रोगों के नियत्रंण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में कस्बा में जगह-जगह पोस्टर, बैनर, पेटिंग कराकर लोगों को प्रेरिंत किया गया है। शुभारंभ चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने किया। इस अवसर पर कस्बा के लोगों को कोविद-19 के रोकथाम के उपाय और बचाव से अवगत कराया गया।

इस मौके पर पखवाड़ा के परवेक्षक महेश चैहान ने निरीक्षण किया। कस्बा के सफा-सफाई की रिपोर्ट संचारी रोगों को लेकर शासन को प्रेषित करेगें। इस दौरान तिलहारी पोखर, मेला मैदान, शेढ़ का मठ, पुन्ना थोक, श्रीलाल चैक, सहजुआ थोक आदि स्थानों पर संचारी पखवाड़ा चलाया गया।

परवेक्षक महेश चैहान ने बताया कि कस्बा में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा में चलाकर साफ-साफाई की गई है। नगर पंचायत का स्वच्छता अभियान और संाचारी अभियान संतोषजनक है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जायेगी।

चेयमरैन भरत सिंह कुंतल ने बताया कि शासन के आदेश पर नगर में संचारी रोग नियंत्रण पखबाड़ा के तहत कस्बे की स्वच्छता औचक निरीक्षण किया गया। और लोगों को विभिन्न बामारियो के बारे में जानकारी दी। साथ की कोविद-19 के उपाय व बचाव से अवगत कराया गया।

इस मौके पर सभासद खैम कुशवाह, विनोद चैधरी, चेतन सिंह, सोरन सिंह, हरेंद्र सिंह, राधेश्याम कुशवाह, सफाई नायक यागेश कुमार, नेत्रपाल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More