BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

चलो आओ वृक्ष लगाएं, मातृभूमि का कर्ज चुकाएंः गोविंद

मथुरा। प्रचार विभाग आरएसएस के तत्वावधान में छाता के अक्रूर इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसको संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा मथुरा विभाग के प्रचारक गोविंद ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है और प्रकृति तथा मानव अस्तित्व को बनाए रखने के लिए वृक्ष लगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चलो आओ वृक्ष लगाएं मातृभूमि का कर्ज चुकाए का उद्बोधन कर स्थानीय स्वयंसेवकों से वृक्ष लगाने की अपील की। इस मौके पर प्रचार विभाग के पदाधिकारी केके पाठक एडवोकेट ने कहा कि वृक्ष लगाना अत्यंत ही पुनीत कार्य है और एक वृक्ष को सौ पुत्रों के समान बताते हुए उपस्थित लोगों से एक एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेने का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बहादुर द्वारा की गई। इस मौके पर विभाग प्रचारक के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने अमरूद, आम, जामुन, इमली, शीशम आदि के दर्जनों पौधे लगाएं। इस मौके पर मुख्य रुप से जिला संपर्क प्रमुख सतीश चंद्र जादौन, खंड कारवाह नंद किशोर पांडेय, खंड प्रचार प्रमुख तुलसीराम जादौन, मनोनीत सभासद बोस जादौन, बृंदावन एग्रो लिमिटेड के लक्ष्मण चैधरी, बंटी जादौन, सुखबीर यादव, ठाकुर मदन गोपाल, भारती सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More