BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

कॉफी विद हेमा : ज्वेलरी पार्क का सपना साकार हो सकता है

मथुरा। मथुरा में ज्वैलरी पार्क का सपना साकार हो सकता है। इंडियन बुलियन एंड जैवेलर्स एसोसिएशन ने रविवार को कॉफी विद हेमा नामक कार्यक्रम में सासंद ने कारोबारियों के इस प्रस्ताव पर उत्साह दिखाया और इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कारोबारियों की सुरक्षा का भी मामला उठा, सांसद ने कहाकि कारोबारियों का करोडों का इनवेस्टमेंट रहता है, इन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए। इसमें बुलियन कारोबारियों ने मथुरा में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग की। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि इस विषय में उनकी दामाद से भी चर्चा हुई है। क्योंकि वे खुद भी ज्वेलरी कारोबार से जुड़े हैं। दामाद ने कहा, यहां पार्क बनना चाहिए। रविवार को होटल ब्रजवासी लैंड्स इन में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से कारोबारियों ने भाग लिया। कारोबारियों ने सांसद के समक्ष जिले में कई मांगे रखीं और ज्ञापन सौंपा। मसलन, ज्वेलरी पार्क बनाने को कहा। सुरक्षा को शस्त्र लाइसेंस देने जैसी मांग भी उठाई गई। इस दौरान सांसद को कारोबार की स्थिति के बारे में भी बताया गया। साथ ही इस ओर लगातार लोगों के घटते रुझान के कारण कम हो रहे रोजगार को बढ़ाने को कहा। सांसद ने राधे राधे बोलकर अपना संबोधन शुरु किया। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें पता है कि बुलियन कारोबारी और इससे जुड़े लोग कष्ट से गुजर रहे हैं। उनका काम है तकलीफ दूर करने का। इसलिये वे यहां आयी हैं। उन्घ्होंने आगे कहा कि ज्वेलरी पार्क एक अच्छा आईडिया है। एक ही जगह सारा काम हो सकेगा। करोबारी सलाह दें कि ज्घ्वेलरी पार्क कहां होना चाहिये, किस एरिया में होना चाहिए। इस मांग को वे संसद में भी उठाएंगी। उन्घ्होंने कहा कि प्रदेश में ये पार्क अपनी तरह का सबसे अलग और पहला पार्क होगा। कार्यक्रम में शाम के सत्र में जीएसटी की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी। वरिष्ठ सर्राफा व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य सलाहकार अमित जैन, कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र मेहता, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी, अमर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक वर्मा, आरके सोनी, हर्ष वर्धन एडवोकेट, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, सुरेश चैधरी, अनूप अग्रवाल, नवीन चैधरी, दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, कपिल गोयल, नरेश अग्रवाल, निकुंजमोहन अग्रवाल, परेश मित्तल, राहुल अग्रवाल, संदीप टोनी, राजकुमार बंसल, गौरांग सिंघल, अमित मित्तल, कुश अग्रवाल, अमित गोयल आदि मौजूद हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More