BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सीएमओ ने किया संस्कृति आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निरीक्षण

मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव  ने सोमवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव गुप्ता को साथ लेकर संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एल-वन अटैचड़ 160 बैड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 42 कोविड-19 के मरीज भर्ती थे उन्हें दोपहर में खाना-पीना वितरण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित चिकित्सीय टीम को निर्देशित किया कि सभी भर्ती मरीजों का प्रतिदिन कम से कम दो बार डॉक्टरों द्वारा कम से कम तीन बार उपचारिकाआंे द्वारा परीक्षण किया जाये।

डॉ. अमित कश्यप एल- वन इंचार्ज ने बताया कि प्रतिदिन बेडशीट बदली जा रही हैं एवं सपोर्ट स्टाफ द्वारा समुचित साफ-सफाई की  व्यवस्था विशेष रुप से की जा रही है। 5 मरीजों को पूर्ण स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर उनके घर भेज दिया गया।

निरीक्षण के समय छाता चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कश्यप चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र डॉक्टर जुल्फी डॉक्टर केके दास श्री कोमल सिंह एवं चंद्रेश के साथ अन्य स्टाफ मौजूद था।


दूसरी ओर गोवर्धन के हाथी दरवाजा पर कोरोना संक्रमित युवक को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए आइसोलेशन सेंटर भिजवा दिया साथ ही युवक के परिजनों को घर में ही क्वारंटाइन कराया गया है वही आज एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव और क्षेत्राधिकारी  जितेंद्र कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ रुपेंद्र सिंह और नगर पंचायत चेयरमैन पंडित खेमचंद शर्मा व व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजू लाला जी के साथ मिलकर हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया तथा इओ को निर्देश देकर नगर पंचायत प्रशासन के माध्यम से हॉटस्पॉट एरिया की गलियों तथा बाजार को सील करने के निर्देश दिए जिसमें साक्षी गोपाल मंदिर से लेकर विश्वकर्मा मंदिर से आगे मोड़ तक सभी दुकानों को बंद कर बाजार में दोनों तरफ बैरिकेड लगा दी गई साथ ही हॉटस्पॉट एरिया की गलियों सहित बाजार की सभी दुकानों को सैनिटाइज कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया है गौरतलब है कि विगत दो दिन पूर्व हाथी दरवाजा निवासी दीपक अग्रवाल पुत्र दिनेश अग्रवाल अपने पत्नी और बच्चे के साथ दिल्ली से वापस अपने घर आया था जिसके बाद जब डॉक्टरों की टीम ने घर जाकर उनका परीक्षण किया तो बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरों की टीम ने युवक को आइसोलेशन के लिए सेंटर भेज दिया तथा पत्नी और बच्चे को परिवार के अन्य लोगों सहित घर में ही क्वारंटाइन करा दिया गया है वहीं आसपास के रहने वाले लोगों को भी घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है तथा होम डिलीवरी के लिए व्यापार मंडल और नगर पंचायत प्रशासन की ओर से दुकानदारों को चिन्हित कर हॉटस्पॉट एरिया में होम डिलीवरी सेवा चालू कराई जा रही है.

हाथी दरवाजा के युवा व्यापारी की निकली कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट


पांच दिन पूर्व अपने परिवार के साथ दिल्ली से आये कस्बा के मुख्य बाजार हाथी दरवाजा निवासी 35 वर्षीय युवा व्यापारी की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है।

युवक व उसके परिवार वालों को बुखार जैसी बीमारी व कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर पड़ौसियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिल्ली से आने की सूचना दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और एक सेंपलिंग कर रिपोर्ट आने तक सभी को घर में क्वारंटीन होने के निर्देश दिये गये लेकिन व्यापारी व उसके परिवारीजन लोगों से मिलते रहे।

संक्रमित मिले व्यापारी की छोटे भाई इलैक्ट्रोनिक के सामान की दुकान है। बताया कि उस दुकान पर भी संक्रमित मिले व्यक्ति का आना-जाना था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More