देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा डॉ. राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय, मथुरा के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली शास्त्रीय संगीत गायन, वादन और कथक नृत्य प्रतियोगिता 13 जनवरी को प्रातः 10 बजे से होने जा रही हैं। ये प्रतियोगिताएँ बाल वर्ग (8 से 15), किशोर वर्ग (15 से 22) और युवा वर्ग (22 से 30) के उन कला-साधकों के लिए आयोजित हो रही हैं, जो उत्तर प्रदेश के निवासी और अव्यावसायिक कलाकार हों।
संयोजक डॉ. राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि गायन में ध्रुपद-धमार, ख्याल-तराना और दादरा-ठुमरी की विधाओं में साधनारत कलाकार इसमें भाग ले सकते हैं। वादन में सुषिर वाद्यों में बाँसुरी, शहनाई, क्लारनेट आदिय गज से बजाए जाने वाले वाद्यों में सारंगी, वायलिन, इसराज, दिलरुबा आदिय तन्त्र वाद्यों में सितार, वीणा, मैंडोलिन, सन्तूर आदिय अवनद्ध वाद्यों में तबला और पखावज के अतिरिक्त कथक नृत्य के कलाकार ही इसमें भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मदर्स टच जूनियर विंग स्कूल, निकट देवत्रय हॉस्पिटल, रामघाट रोड, अलीगढ़ में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अन्य मण्डलों के वे कलाकार भी भाग ले सकते हैं जो अब तक भाग लेने से वंचित रह गए थे।













Related Items
MATHURA : प्रकाश पर्व के अवसर पर हुआ भव्य संगीत संध्या का आयोजन
वर्ल्ड म्यूजिक डे पर विशेष कार्यक्रम में कई संगीत सितारे होंगे शामिल
नववर्ष मेला में आयोजित हुईं रंगारंग प्रतियोगिताएं