BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : प्रकाश पर्व के अवसर पर हुआ भव्य संगीत संध्या का आयोजन

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन मथुरा द्वारा प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने भव्य दीपदान भी किया देर रात तक चले भक्ति संगीत संध्या में विभिन्न भजनों पर संस्था के सदस्य झूमते नजर आए। रामलीला स्थल चित्रकूट मसानी पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजय कांत गर्ग ,प्रदेश महिला शक्ति अध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री अनुराग मित्तल, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष धीरज गोयल, जिला महासचिव महिला शक्ति रुचि अग्रवाल, जोनीका गर्ग, प्रदेश सचिव महिला शक्ति निशा गोयल, सोनल मित्तल द्वारा श्रीनाथ की छवि के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजय कांत गर्ग ने देव दीपावली एवं प्रकाश पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं सभी से सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्य में सतत प्रयासरत रहने का आह्वान किया। तत्पश्चात एम एस ग्रुप के मनोज शर्मा द्वारा विभिन्न भजनों का गायन किया गया जिसमें श्याम मेरो मोर बन आयो, मैं तो गोवर्धन को जाऊं मेरे वीर, रामजी की निकली सवारी, श्याम तौसे तेरी राधा कैसे रूठ जाए आदि भजन गाए गए। जिस पर सभी पदाधिकारी, सदस्य, महिला सदस्य काफी देर तक झूमते नजर आए। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर हनुमान जी मंदिर, श्री राम दरबार मंदिर एवं शिव परिवार मंदिर के आगे दीपदान किया गया एवं फूलों की रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, विनीत गुप्ता, पूजा गुप्ता, विजय अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, अनुराधा मित्तल, राहुल रिचा गर्ग, अंजना अग्रवाल, अभिनव अलका गोयल, विपिन मित्तल, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More