BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गोष्ठी में ’मंथन’

मथुरा। किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रयासरत सरकार के कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों के अलावा डेयरी उद्योग के विशेषज्ञों के साथा आयोजित गोष्ठी में कई बिंदुओं पर मंथन हुआ।
सहायक महाप्रबंधक कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकारण ने कलेक्ट्रट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहाकि गांवों में बडी मात्रा में दूध का उत्पादन किया जा रहा है। पशुपालक अपने दूध का फुटकर में बेचने की बजाय एकत्रित करें और उसे चिलिंग सेंटर पर ले जाएं। वहां से विभिन्न उत्ताद तैयार कर इन्हें देश के किसी भी कौने में यहां तक कि विदेश में भी भेजा जा सकता है। इसके अलावा डेयरी उत्पाद, दाल, अनाज का गुणवत्तापूर्वक निर्यात किया जा सकता है। जिससे कृष्कों की आमदनी को बढाया जा सके।
महाप्रबंधक पराग डेयरी मथुरा विकास बालियान ने बताया कि अगले वित्त वर्ष में 180 दुग्ध डेयरियां बनाने का प्रस्ताव है। मथुरा जनपद में प्रसंस्करण संयत्र भी स्थापित किया जा रहा है। उपकृषि निदेशक मथुरा धुरेन्द्र कुमार ने बताया कि किसान गुणत्ता वाले बीज उत्पादन पर अगर अधिक जोर देते हैं और अधिक आमदनी के रास्ते खुल जाएंगे। इसके लिए फसलों में लगने वाले कीटों को नियंत्रित किया जाना बेहद जरूरी है। सहायक महाप्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में एपिडा के सहयोग से स्लाटर हाउस, निर्यात के लिए मूलभूत संरचना आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक जनपद में एक लैब हो जिससे हानिकार तत्वों को फसलों से समय पर नष्ट किया जा सके।
गोष्ठी में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला कृषि अधिकारी के अलावा लीड बैंक के मैनेजर तथा दूसरे विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More