देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मुख्यमंत्री योगी के बरसाना आगमन पर राधारानी का गांव सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो गई। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए प्रदेशभर से लोक कलाकार बुलाए गए थे। लड्डू होली के अवसर पर बरसाना पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में लोक संस्कृति के रंग हर ओर बिखरे हुए थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे राधेबिहारी इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से वो राधारानी मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना की। सेवायतों ने यहां विधिविधान से पूजा अर्चना कराई और सवा किलो चांदी की राधाकृष्ण की मूर्ति भैंट की। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था।
उनके आगमन के दौरान राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकापर्ण किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी और पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी भी मौजूद हैं।
लाडली जी मंदिर मंे पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री योगी राधा बिहारी इंटर कॉलेज के लिए रवाना हो गए। यहां रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत संतों ने स्वागत किया रंगोत्सव स्थल राधा बिहारी इंटर कॉलेज पहुंच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज की पवित्रता, सात्विकता और वैष्णों भाव का अहसास पूरी दुनिया करती है। हमें गौरव है कि हम उस धरती पर हैं जहां पांच हजार वर्ष पहले श्री कृष्ण और राधे जी का प्राकट्य हुआ था। तीन वर्ष पहले जब भाजपा की सरकार बनी थी, तब संस्कृति और सांस्कृतिक व्यवस्था के लिए क्या करना है इस पर मंथन शुरु हुआ। ब्रज क्षेत्र को तीर्थ बंनाने की बात हुई। मैंने कहा तीर्थ बने लेकिन शासकीय मान्यता भी मिले। सात पवित्र स्थल बनाए गए। भगवान राम के सैकड़ों वर्षों के कार्यों का समाधान कार्यकाल में हो सका। अयोध्या के दीपोत्सव में पूरी दुनिया जुड़ी थी। लोगों के भाव की ताकत थी कि वर्षों की समस्या का समाधान हुआ। भगवान राम मंदिर का रास्ता साफ हुआ। यमुना की निर्मलता के साथ सभी तलाबों को भी मीठे पानी से भरना है।
चिकित्सालय का किया लोकार्पण
सीएम ने श्री श्याम लक्ष्मी गो चिकितसालय का लोकार्पण कर गोपूजन किया। उन्होंने कहाकि कि यहां इतनी बड़ी मात्रा में गोसंरक्षण का कार्य हो रहा है। सभी तीर्थ सभी धाम गोमाता में निवास करते हैैं। उनका संवर्धन हम सबकी जिम्मेदारी है। हर गाय को जिओ टैग से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। अब तक सरकार 4900 से अधिक आश्रय स्थल खोल चुकी है। 4 लाख गोवंश की सेवा सरकार कर रही है। निराश्रित गोवंश का पालम करने वालों को 900 रुपये देन ेकी व्यवस्था की गई हैैै। 50 हजार गोवंश 26000 किसानों ने पाले हैं। भारत दूध घी की नदियां बहने से सोने की चिड़िया बनेगा। दुनिया के अंदर सरकार रंगोत्सव को आगे बढ़ा रही। हम ब्रज को तीर्थ बनाने की दिशा में आगे हैं।
ब्रह्मांचल पर्वत पर बाउंड्री से टकराई मुख्यमंत्री कार
बरसाना लड्डू होली में शामिल होने मंगलवार को पहुंचे मुख्घ्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12ः30 बजे लाडली मंदिर से सफारी कार से बाहर निकले। यहां से काफिला राधा बिहारी इंटर कॉलेज में हो रहे कार्यक्रम स्घ्थल पर जा रहा था। मंदिर से कुछ दूरी पर चलकर ही मुख्घ्यमंत्री की कार दीवार से जा टकराई। गनीमत यह रही कि उस समय गाड़ी की रफ्तार कम थी, अन्यथा डिवाइडर टूटने के बाद दूसरी तरफ गहरी खाई है। इसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कार की हेडलाइट टूट गई है और हल्का डेंट आया है। मुख्यमंत्री योगी के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी इसी कार में सवार थे।













Related Items
Largest Hindu Temple constructed Outside India in Modern Era to be inaugurated on Oct 8
Dubai’s Hindu Temple with 16 Deities & Distinct Architecture Opens for Public on Dussehra
Union Home Minister Amit Shah to be on three-day visit to Gujarat from today