BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश शर्मा के आवास सुभाष नगर होली गेट रोड पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गयी।
महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहाकि हम कांग्रेसजनों का एक दिन का उपवास कार्यक्रम गांधीवादी तरीके से सरकार की तनाशाही को चुनौती है। राज्यपाल उत्तर प्रदेश से निवेदन  करते है कि कोरोना महामारी के कारण जारी लॉक डाउन में गरीब प्रवासी मजदूरों व आम जनता की मदद करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू को उत्तर प्रदेश सरकार ने राजनीतिक विद्वेष के तहत लखनऊ जेल में निरुद्ध किया हुआ है। प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार के गरीब प्रवासी मजदूरों को घरों पर पहुंचने में मदद करने के लिए प्रस्ताव दिया गया था, परंतु यूपी सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना से प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदीप माथुर, पूर्व सीएलपी लीडर विवेक बंसल को आगरा में भरतपुर के ऊंचाहार बॉर्डर पर गिरफ्तार करके उन पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पंकज मलिक पर नोएडा में पुलिस मुकदमा दर्ज कर दिया गया। यह सरासर तानाशाही और लोकतंत्र को खत्म करने वाला काम है। अजय कुमार लल्लू को लखनऊ जेल से रिहा किया जाए और कांग्रेस के नेताओं पर दर्ज पुलिस मुकदमे जो यूपी सरकार ने लगाए हैं, उनको तत्काल वापस लिया जाये। इस दौरान दनेश पाठक, पं विनोद शर्मा, विनेश सनवाल वाल्मीकि, कीर्ति कौशिक, मुकेश धनगर, विपुल पाठक, फैजान फारूकी, अतुल कौशिक आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More