देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने स्ट्रीट स्कूल के बच्चों संग भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज का जन्म दिवस मनाया। गुरूवार को मथुरा में संचालित स्ट्रीट स्कूल के बच्चें संस्था के वाहन द्वारा प्रियाकान्तजू मंदिर भ्रमण को पहुॅंचें । संस्था सदस्यों ने शांति सेवा धाम पर सभी बच्चों को भोजन परोसकर उनका आतिथ्य सत्कार किया । इसके पश्चात विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भेंट की गयी ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुये मंदिर व्यवस्थापक रवि रावत ने बताया कि देवकीनंदन महाराज का 41 वाँ जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया है । वे इस समय अमेरिका में भागवत वाचन को गये हैं । दिल्ली, बैंगलौर, पटना, कानपुर, मुम्बई, प्रयाग आदि कई स्थानों पर शिष्यों ने निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों को भोजन कराकर अपने गुरू देवकीनंदन महाराज का जन्मदिवस मनाया है। इसके मध्य शिष्यों ने सदैव अच्छे कार्य करने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह इन्द्रेश मिश्रा, विष्णु शर्मा, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र यदुवंशी, संजय कुमार, भूदेव शास्त्री, स्ट्रीट चिल्र्डन स्कूल के सतीश चन्द्र शर्मा, वंदना सक्सैना, तनु, कुमारी ज्योति आदि उपस्थित थे।













Related Items
जब ‘सेवा’ के नाम पर सत्ता की भूख पलने लगी
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, 'हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है'