BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

परिवार सामूहिक सहभोज की मनाया परिवार दिवस

मथुरा। विश्व परिवार दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा परिवारों में सेवा भाव जगाने हेतु तथा भारतीय संस्कार, आत्मीयता, समरसता की वृद्धि हेतु परिवार सामूहिक सहभोज कार्यक्रम मथुरा में अनूठे प्रकार से मनाया गया । प्रातः काल होते ही संघ के स्वयंसेवक तथा समाज के अन्य नागरिक अपने-अपने घर तथा गलियों की सफाई में लग गए तत्पश्चात प्राणी मात्र की चिंता, सेवा, सुरक्षा के भाव को लेकर  अनेकों लोगों ने जहां गायों को चारा डाला वही बहुत सारे लोग बंदरों को चने खिलाते नजर आए। तमाम नागरिको ने जहां कुत्तों को रोटी खिलाई वही चीटियों के लिए आटा भी डाला। अपने घरों की छतों पर बहुत सारे नागरिकों ने पक्षियों के लिए दाना डाल कर पीने का पानी रखा। संघ के अनेकों स्वयंसेवकों ने अपने आसपास गली  मोहल्ले में रहने वाले भूख से पीड़ित व्यक्तियों को भोजन कराया। पेड़ पौधों की चिंता करते हुए उन्हें व्यवस्थित कर पानी दिया गया। स्वयंसेवक  व संघ प्रेमी नागरिकों  ने सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करते हुए ष्कराग्रे वसते लक्ष्मी, कर मध्य सरस्वती - कर मूले तू गोविंद, प्रभाते कर दर्शनम्ष् प्रातः स्मरण का वाचन किया तत्पश्चात स्नान करने के बाद वातावरण शुद्धि हेतु सपरिवार हवन एवं यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किए। अनेकानेक परिवारों ने दोपहर का भोजन तथा जलपान भी सामूहिक ही किया। सायंकाल  परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम  के महत्व को समझते हुए कोरोना महामारी से बचाव, स्वदेशी की आवश्यकता, राष्ट्रवाद आदि विषयों पर सकारात्मक चर्चा की । समूचे जनपद के  सैकड़ों नागरिकों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत ने कहा कि विश्व परिवार दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा की गई है पहल अपने आप में अनूठी है। भारतीय संस्कृति में अपने परिवार के साथ साथ देश समाज व प्राणी मात्र की सेवा सुरक्षा चिंता की भावना है लेकिन जैसे-जैसे दुनिया में भौतिक बात पनपा है, वैसे वैसे परिवारों का विघटन हुआ है। परिवारिक विघटन से परिवारों में अनेकों प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हुई है और इस कारण से परिवारीजन मानसिक रूप से  परेशान रहते हैं। परिवारजनों को अपने ही परिवार जनों द्वारा  संबल प्रदान हो ,उन सब के अंदर परस्पर आत्मीयता का भाव पैदा हो ,मनभेद मतभेद में परिवर्तित ना हो ,इस सब के लिए साथ साथ चर्चा करना, साथ बैठकर भोजन करना आदि विषयों को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विश्व परिवार दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिससे की परिवारों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप संस्कार एवं दिशा मिल सके। रात्रि 8रू00 बजे मथुरा जनपद के हजारों परिवारों में भोजन मंत्र के साथ सामूहिक सपरिवार सहभोज  किया गया, जिसमें सभी परिवार जनों ने एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया। संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से परिवारों में उत्सव जैसा वातावरण था । विश्व परिवार दिवस के सामूहिक सहभोज व प्राणी सेवा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ,विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह, मथुरा वृंदावन के महापौर डॉ मुकेश आर्यबंधु, संघ के विभाग प्रचारक गोविंद ,सह महानगर कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ, राजकुमार सिंह ,छैला बिहारी, डॉक्टर संजय ,प्रदीप श्रीवास्तव, महावीर ,लालचंद, शिवकुमार सहित अनेक पार्षद गण, संत समाज ,व्यापारी ,शिक्षक , चिकित्सक, मजदूर, किसान, अधिवक्ता आदि के साथ हजारों महिला पुरुषों तथा बच्चों ने सहभागिता की।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More