BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 50 किलो गांजा बरामद

थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा 50 किलो गांजा के साथ पकड़े दो तस्कर।छाता(केके पाठक)। छाता सर्किल के अंतर्गत थाना शेरगढ़ पुलिस और स्वाट टीम को विशम्भरा गांव में वांछित अभियुक्तों की तलाश में जाते समय पुलिस ने उझानी-शेरगढ़ नौहझील मार्ग पर दो बदमाशों को 50 किलो गांजे के साथ दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर गांजा की आपूर्ति कर रहे थे। शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिस की दिनरोज बढ़ती सक्रियता से तस्करों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के निर्देशानुसार एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चंद्रधर गौड़ के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना शेरगढ़ प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा एवं स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार उप निरीक्षक सुल्तान सिंह, सोनू कुमार भाटी व पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम विशम्भरा में अपराधियों के यहां पर दविश देने जा रहे थे, तभी पुलिस को देवेंद्र उर्फ चिंटू पुत्र ओमप्रकाश व विनोद कुमार पुत्रगण ओमप्रकाश निवासी बाजना थाना नौहझील को उझानी रोड से गांजे के साथ दबोच लिया। पकड़े गए तस्करों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है तथा पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट में जेल भेजा है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More