इनबेस ने ब्ल्यूटुथ कॉलिंग फीचर के साथ स्मार्टवॉच लॉन्च किया
Read MoreBREAKING NEWS
BREAKING NEWS
इनबेस ने ब्ल्यूटुथ कॉलिंग फीचर के साथ स्मार्टवॉच लॉन्च किया
Read More
बेंगलुरू। वर्तमान समय में तेजी से उभरते एग्री-टेक स्टार्ट-अप्स में से एक क्लोवर ने अपने डायरेक्ट टू कन्ज्यूमर ब्रांड 'डीप रूटेड डॉट को' लॉन्च कर दिया है। यह एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर 'डीप रूटेड' ऐप के नाम से उपलब्ध है। 'डीप रूटेड डॉट को' गुणवत्ता, निरंतरता, पारगम्यता और पूवार्नुमान पर आधारित फलों और सब्जियों के लिए एक मांग-समर्थित आपूर्ति श्रृंखला है।
Read More
नई दिल्ली। वेदांता लिमिटेड को वेदांता समूह की प्रमुख कॉपोर्रेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोजेक्ट 'नंद घर' के लिए बाल विकास श्रेणी के तहत "सीएसआर शाइनिंग स्टार अवार्ड" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 20 फरवरी को मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में प्रदान किया।
Read More
नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल के दाम बुधवार को स्थिर रहे। तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी नरमी आई है। अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में वृद्धि की रिपोर्ट के बाद कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।
Read More
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में 2020 में हुए चुनावों में इलेक्टर्स के सर्टिफिकेशन पर आपत्ति जताने वाले कांग्रेस के सदस्यों, अधिकारियों और संगठनों के पदाधिकारियों के लिए 2022 में होने वाले चुनावों के लिए पॉलिटिकल डोनेशन रद्द करने की घोषणा की है। इनमें वो सदस्य भी शामिल हैं, जो इलेक्टर्स के सर्टिफिकेशन को समर्थन देने से बच रहे थे। बीती 6 जनवरी को राष्ट्रपति चुनाव को पलटने का प्रयास करने के बाद कंपनी ने अपनी कर्मचारी-वित्त पोषित पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (पीएसी) से राजनीतिक योगदान देने पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। अमेरिकी सरकार के मामलों के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट फ्रेड हम्फ्रीज ने कहा है, "उस समय से ही हम इन मुद्दों का आंकलन कर रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में हमने इस पर 2 सेशन भी आयोजित किए, ताकि मसले पर संवाद हो सके।" माइक्रोसॉफ्ट ने सार्वजनिक पारदर्शिता, वित्त सुधार के लिए अभियान और मतदान के अधिकारों को बढ़ावा देने वाले संगठनों को सपोर्ट करने के लिए एक नया डेमोक्रेसी फॉरवर्ड इनिशिएटिव बनाने की भी घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "हम लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं। इसके लिए हम अन्य व्यवसायों और संगठनों के साथ बातचीत को बढ़ावा देंगे। हाल की घटनाओं के बाद हमें लगता है कि यह सीखने और साथ काम करने का एक अच्छा अवसर है। " इसके अलावा टेक दिग्गज ने पीएसी का नाम बदलकर माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन स्टेकहोल्डर्स वॉलेंटियरी पीएसी (एमएसवीपीएसी) रख दिया है। साभार-khaskhabar.com
Read More
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। देश की राजधानी दिल्ली में इन 2 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 65 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का सिलसिला जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 59 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया है। पेट्रोल का भाव दिल्ली में 30 पैसे, कोलकाता में 29 पैसे, मुंबई में 29 पैसे और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है। वहीं डीजल के दाम में दिल्ली में 30 पैसे, कोलकाता में 30 पैसे, मुंबई में 32 पैसे और चेन्नई में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
Read More
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)| हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) की डिशवॉशिंग ब्रांड विम ने विम मैटिक के लॉन्च के साथ मशीन डिशवॉश सेगमेंट में कदम रखने का ऐलान किया है। कोरोनावायरस महामारी के कारण देश भर में लगाए लॉकडाउन में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Read More
नई दिल्ली। करोड़ों भारतीय उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप की ओर से एक नोटिफिकेशन मिला है, जिसमें उन्हें सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीति में बदलावों को स्वीकार करने के लिए कहा गया है। 8 फरवरी तक ऐसा न करने पर उपयोगकर्ता के खाते को हटा दिया जाएगा। ऐप नोटिफिकेशन के बहुत अधिक विवरण नहीं मिले हैं, लेकिन लिंक पर क्लिक करने पर यह बताया गया है कि व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं की जानकारी को मूल कंपनी फेसबुक के साथ आगे बढ़ाने और प्रोसेस करने को लेकर बदलाव किए गए हैं।
Read More
नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी आगामी फ्लैगशिप एसयूवी को 'सफारी' के रूप में ब्रांड किया है। टाटा सफारी को भारत में एक लाइफस्टाइल एसयूवी के तौर पर पेश किया गया था। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस यूनिट (पीवीबीयू) के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा है, "सफारी, एक मजबूत ब्रांड होने के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, जिसे दो दशक से ज्यादा समय से भारतीय सड़कों पर एसयूवी के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हमें विश्वास है कि सफारी की लॉन्चिंग एक बार फिर से बाजार को सक्रिय कर देगी।" कंपनी के अनुसार सफारी को टाटा मोटर्स की अवार्ड विजेता 'इम्पैक्ट 2.0' की डिजाइन लैंग्वेज और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली क्षमता के साथ बनाया गया है। कंपनी ने कहा, "यह एडॉप्टिव ऑर्टेक्चर भविष्य में ऑल-व्हील ड्राइव और भविष्य में इलेक्ट्रिफिकेशन की संभावनाओं की अनुमति देता है।" यह नई एसयूवी इस जनवरी में शोरूम में पहुंचेगी। नई सफारी के लिए जल्द ही बुकिंग शुरू होगी। साभार-khaskhabar.com
Read More
नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल प्रमुख मारुति सुजुकी के वाणिज्यिक (कमर्शियल) वाहन सुपर कैरी ने अपने चार साल पूरे कर लिए हैं और कंपनी ने इसकी 70,000 इकाई (यूनिट्स) की बिक्री पूरी कर ली है। मारुति ने सुपरी कैरी के साथ 2016 में कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कदम रखा था।
Read More
मुंबई। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.563 अरब डॉलर बढ़ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.563 अरब डॉलर बढ़कर 581.131 अरब डॉलर की नई रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। इससे पिछले सप्ताह 11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 578.568 अरब डॉलर पर था।
Read More
नई दिल्ली। खाद्य तेल की महंगाई बेकाबू होती जा रही है। खाने के तमाम तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर है और बहरहाल कीमतों में नरमी के आसार नहीं दिख रहे हैं। खाद्य तेल के दाम में तेजी वैश्विक बाजार में तेल और तिलहनों की मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने की वजह से आई है। भारत खाद्य तेल की अपनी जरूरतों का तकरीबन दो तिहाई हिस्सा आयात करता है और आयात महंगा होने से तेल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं।
Read More