BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

माइक्रोसॉफ्ट ने 2022 के अमेरिकी चुनावों के लिए सभी राजनीतिक डोनेशन रोके

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में 2020 में हुए चुनावों में इलेक्टर्स के सर्टिफिकेशन पर आपत्ति जताने वाले कांग्रेस के सदस्यों, अधिकारियों और संगठनों के पदाधिकारियों के लिए 2022 में होने वाले चुनावों के लिए पॉलिटिकल डोनेशन रद्द करने की घोषणा की है। इनमें वो सदस्य भी शामिल हैं, जो इलेक्टर्स के सर्टिफिकेशन को समर्थन देने से बच रहे थे। बीती 6 जनवरी को राष्ट्रपति चुनाव को पलटने का प्रयास करने के बाद कंपनी ने अपनी कर्मचारी-वित्त पोषित पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (पीएसी) से राजनीतिक योगदान देने पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।

अमेरिकी सरकार के मामलों के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट फ्रेड हम्फ्रीज ने कहा है, "उस समय से ही हम इन मुद्दों का आंकलन कर रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में हमने इस पर 2 सेशन भी आयोजित किए, ताकि मसले पर संवाद हो सके।"

माइक्रोसॉफ्ट ने सार्वजनिक पारदर्शिता, वित्त सुधार के लिए अभियान और मतदान के अधिकारों को बढ़ावा देने वाले संगठनों को सपोर्ट करने के लिए एक नया डेमोक्रेसी फॉरवर्ड इनिशिएटिव बनाने की भी घोषणा की है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "हम लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं। इसके लिए हम अन्य व्यवसायों और संगठनों के साथ बातचीत को बढ़ावा देंगे। हाल की घटनाओं के बाद हमें लगता है कि यह सीखने और साथ काम करने का एक अच्छा अवसर है। "

इसके अलावा टेक दिग्गज ने पीएसी का नाम बदलकर माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन स्टेकहोल्डर्स वॉलेंटियरी पीएसी (एमएसवीपीएसी) रख दिया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More