BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में भी नरमी

नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल के दाम बुधवार को स्थिर रहे। तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी नरमी आई है। अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में वृद्धि की रिपोर्ट के बाद कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल भाव बुधवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 90.93 रुपये, 91.12 रुपये, 97.34 रुपये और 92.90 रुपये प्रति लीटर बना रहा। वहीं, डीजल का भाव दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 81.32 रुपये, 84.20 रुपये, 88.44 रुपये और 86.31 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

एक दिन पहले पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 35 पैसे, मुंबई में 34 पैसे और चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी जबकि कोलकाता में 66 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली में 35 पैसे, मुंबई में 38 पैसे और चेन्नई में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी जबकि कोलकाता में 36 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी।

पश्चिम बंगाल सरकार ने तीन दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर वैट में एक रुपया प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के मई डिलीवरी अनुबंध में बुधवार को बीते सत्र से 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 64.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के अप्रैल अनुबंध में बीते सत्र से 0.71 फीसदी की नरमी के साथ 61.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। 
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More