BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विम मैटिक के साथ मशीन डिशवॉश सेगमेंट में विम ब्रांड ने रखा कदम

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)| हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) की डिशवॉशिंग ब्रांड विम ने विम मैटिक के लॉन्च के साथ मशीन डिशवॉश सेगमेंट में कदम रखने का ऐलान किया है। कोरोनावायरस महामारी के कारण देश भर में लगाए लॉकडाउन में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई और कामों के साथ घर के कामों को संभालने की जिम्मेदारी भी एक अकेले इंसान के कंधे पर आ गई, ऐसे में विम की मांग में 250 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला। इसी आधार पर विम ने हैंड डिशवॉशिंग के साथ मशीन डिशवॉशिंग के क्षेत्र में भी अपने विस्तार को लेकर सोचा और इसी के साथ कंपनी की नई प्रोडक्ट उपभोक्ताओं के सामने पेश की गई।

विम मैटिक मशीन डिशवॉशर को कुछ इस तरीके से बनाया गया है, जो कि डिशवॉशर में भी बर्तनों से तेल-मसालों को छुड़ाने में कारगर है।

इस लॉन्च पर बात करते हुए हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में होम केयर की कार्यकारी निदेशक प्रभा नरसिम्हन ने कहा, "जिद्दी तेल और चिकनाहट से निजात दिलाने में विम की ताकत की वजह से उपभोक्ताओं का इस पर भरोसा रहा है। जब लोग घरों में डिशवॉशर को लेने के बारे में सोचते हैं, तो यह हमारे लिए स्वाभाविक है कि हम भी इस अपग्रेड में उनके भागीदार बने। विम मैटिक को भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है और इससे यह बात गलत साबित हो जाएगी कि मशीन डिशवॉशर भारत के लिए बने ही नहीं होते हैं।"

विम मैटिक रेंज के प्रोडक्ट्स सभी तरह के डिशवॉशर्स और बर्तनों के लिए उपयोगी हैं और खरीदने के लिए यह अमेजन पर उपलब्ध है।
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More