BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन में साल-दर-साल के आधार पर अक्टूबर में होने वाली घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। बुधवार को जारी हुए इण्डस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में यात्री वाहनों की बिक्री 14.19 प्रतिशत बढ़ी। इस श्रेणी में कारें, यूटिलिटी व्हीकल्स और वैन शामिल हैं। 2019 की इसी अवधि में घरेलू बाजार में 2,71,737 यूनिट बेचीं गईं थीं, जबकि इस साल 3,10,294 यात्री वाहन बेचे गए। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्च र्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भी अक्टूबर के दौरान बिक्री में क्रमिक वृद्धि देखी गई। वहीं इससे पहले सितंबर में कुल 2,72,027 यात्री वाहन घरेलू बाजार में बेचे गए थे। साभार-khaskhabar.com

Read More

निर्यात मांग बढ़ने से कपड़ा उद्योग में सुधार, मजदूरों की कमी बरकरार

Read More

मुंबई। बिकवाली के भारी दबाव में सेंसेक्स बुधवार को 600 अंक लुढ़ककर 40,000 के नीचे बंद हुआ और निफ्टी भी 160 अंक टूटकर 11,730 पर ठहरा। कोरोना के गहराते कहर के बीच विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव रहा। सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 599.64 अंकों यानी 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 39,922.46 पर बंद हुआ और निफ्टी बीते सत्र से 159.80 अंकों यानी 1.34 फीसदी टूटकर 11,729.60 पर बंद हुआ।  

Read More

नई दिल्ली। शाओमी की इकाई मी ने सोमवार को कहा कि वह अपने मी 10टी सीरीज 5जी फोन को भारत में 15 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। बीते सप्ताह इस फोन का वैश्विक लॉन्च किया गया था। मी 10टी सीरीज के तहत मी 10टी लाइट, मी 10टी और मी 10टी प्रो स्मार्टफोन्स आते हैं।  

Read More

नई दिल्ली। भारत में प्री-ओन्ड फोन बाजाज में एप्पल का वर्चस्व है। खासतौर पर नॉन-मेट्रो शहरों के युवाओं में एप्पल को लेकर खास प्यार और चाहत है। एक नए सर्वे में पता चला है कि नए स्मार्टफोन बाजार में एप्पल की हिस्सेदारी बहुत कम है लेकिन अगर प्री-ओन्ड फोन्स की बात आती है तो एप्पल कई दिग्गजों को पीछे छोड़ चुका है।  

Read More

मुंबई । अनलॉक-5 में मिली ढील और मजबूत वैश्विक संकेतों से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार गुलजार रहा। प्रमुख संवेदी सूचकांकों में बीते सप्ताह के मुकाबले तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में चार ही सत्रों में कारोबार हुआ क्योंकि दो अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश होने के कारण शुक्रवार को कारोबार बंद रहा।  

Read More

मुंबई। वैश्विक निवेश फर्म जनरल अटलांटिक 0.84 फीसदी इक्विटी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 3,675 करोड़ रूपए का निवेश करेगी। यह रिलायंस रिटेल में तीसरा बड़ा निवेश है। बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने इस निवेश की घोषणा की। सौदे में रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी को 4.285 लाख करोड़ रूपए आंका गया।  

Read More

नई दिल्ली। एमेजॉन इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने त्योहारी सीजन से पहले देश में अपने ऑपरेशन नेटवर्क में 1 लाख से अधिक सीजनल नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए सहयोगी एमेजॉन के सहयोगियों के मौजूदा नेटवर्क से जुड़ेंगे और ग्राहकों के ऑर्डर को लेने, पैक करने, शिपिंग और सुरक्षित डिलीवरी करने में उनका सहयोग करेंगे।  

Read More

नई दिल्ली। व्हाट्सएप पर एक नए एक्सपायरिंग मीडिया फीचर पर काम शुरू होने की खबर है, जिससे मैसेज रिसीवर को भेजी गई फाइलें उसके देखने के बाद अपने आप ही गायब हो जाएंगी। इस एक्सपायरिंग मीडिया फीचर को एक्सपायरिंग मैसेज फीचर का एक विस्तार कहा जा सकता है।  

Read More

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन कटौती की लेकिन पेट्रोल के दाम में स्थिरता का सिलसिला जारी रहा। डीजल फिर देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। लगातार पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम 65 पैसे प्रति लीटर घट गया है जबकि सितंबर में अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की कीमत में 2.93 रुपये लीटर गिरावट आई है।  

Read More

सैन फ्रांसिस्को। एप्पल सम्भवत: अगले महीने चार नए आईफोन लॉन्च करेगा और नए रिपोर्ट के मुताबिक उसका सबसे छोटा आईफोन 5.4 इंच डिस्प्ले वाला होगा और एप्पल ने इसे आईफोन 12 मिनी नाम दिया है।

Read More

बीजिंग। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अगले महीने अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगा। यह घोषणा ओप्पो डेवलपर कॉन्फ्रेंस (ओडीजी) 2020 के दौरान की गई,जहां कम्पनी कलरओएस 11 और ओप्पो वॉच ईसीजी एडिशन लॉन्च किया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More