BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

त्योहारी सीजन के पहले एमेजॉन ने 1 लाख से अधिक रोजगार पैदा किए

नई दिल्ली। एमेजॉन इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने त्योहारी सीजन से पहले देश में अपने ऑपरेशन नेटवर्क में 1 लाख से अधिक सीजनल नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए सहयोगी एमेजॉन के सहयोगियों के मौजूदा नेटवर्क से जुड़ेंगे और ग्राहकों के ऑर्डर को लेने, पैक करने, शिपिंग और सुरक्षित डिलीवरी करने में उनका सहयोग करेंगे।

इसने कहा, "नए सीजनल पोजिशन इसकी डिलीवरी के अनुभव को बढ़ाने में मदद करेंगे और इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी की पूर्ति और डिलीवरी क्षमताओं को बढ़ावा देंगे।"

इस अवधि के दौरान बढ़ती मांग को सपोर्ट करने के लिए कंपनी ने अपने सहयोगी नेटवर्क के माध्यम से अपने ट्रकिंग पार्टनर्स, पैकेजिंग वेंडरों, 'आई हैव स्पेस' डिलीवरी पार्टनर्स, एमेजॉन फ्लेक्स पार्टनर्स और हाउसकीपिंग एजेंसियों के माध्यम से हजारों अप्रत्यक्ष अवसरों का भी सृजन किया है।

कंपनी ने कहा कि नवीनतम घोषणा, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और इसके लॉजिस्टिक नेटवर्क में निरंतर निवेश के माध्यम से 2025 तक भारत में 10 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने की इसकी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

एपैक, मीना, लैटम कस्टमर फुलफिलमेंट ऑपरेशंस, एमेजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष ने कहा, "इस त्योहारी सीजन में, हम देश के हर हिस्से में ग्राहकों को उनके घरों पर तेज, सुरक्षित और अधिक सहज ई-कॉमर्स अनुभव प्रदान करने को लेकर उत्सुक हैं। इस साल 1,00,000 से अधिक सीजनल सहयोगी ग्राहकों से किए हमारे वादे को पूरी करने में मदद करेंगे।" 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More