BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल सुरंग का निर्माण कार्य अगस्त माह के अन्त तक पूरा कर लिया जाएगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्भवतः सितम्बर माह में इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री लाहौल-स्पिति जिले के सीसु में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए लाहौल-स्पिति के लोगों की सराहना की। उन्होंने जिला के लोगों से आग्रह किया कि वे अच्छा कार्य जारी रखें क्योंकि संकट अभी टला नही है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजबूत और सक्षम नेतृत्व प्राप्त है। उन्होंने कहा कि विश्व के 15 सबसे विकसित देशों, जहां 142 करोड़ जनसंख्या है, में कोरोना के कारण लगभग पांच लाख लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि भारत की जनसंख्या 135 करोड़ होने के बावजूद भी अभी तक कोरोना महामारी के कारण लगभग 17 हजार लोगों की मृत्यु हुई हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में हुई तीव्र वृद्धि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे दो लाख से अधिक लोगों को प्रदेश वापिस लाए जाने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि प्रदेश सरकार स्थिति से पूरी तरह से अवगत है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कार्य दिवस सीमित है इसलिए क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के प्रयास किए जाने चाहिए। कृषि मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा ने मुख्यमंत्री का अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में स्वागत किया तथा अटल सुरंग के समयबद्ध निर्माण में गहन रूचि रखने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस सुरंग का निर्माण पूरा होने से इस खूबसूरत जिला की पर्यटन गतिविधियों में नए आयाम जुड़ने के अतिरिक्त युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। बरसात का सीजन शुरू होने के साथ टमाटर फिर लाल हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में टमाटर शुक्रवार को 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। बरसात में फसल खराब होने से टमाटर की आवक घट जाने के कारण कीमतों में उछाल आया है। हालांकि अगले सप्ताह से नई फसल की आवक जोर पकड़ने के बाद कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है। बीते एक महीने में टमाटर के दाम थोक दाम में 10 गुना तक की वृद्धि हुई है। एक महीने पहले दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर का भाव जहां 1.25 रुपये से लेकर 4.75 रुपये प्रति किलो चल रहा था, वहां शुक्रवार को थोक भाव 6.44 रुपये प्रति किलो था। मॉडल रेट की बात करें तो तीन जून को आजादपुर मंडी में टमाटर का मॉडल रेट तीन रुपये प्रति किलो था, जो बढ़कर 29 रुपये प्रति किलो यानी करीब 10 गुना ज्यादा हो गया है। एक दिन पहले मंडी में टमाटर का थोक भाव 52 रुपये प्रति किलो तक उछला यानी बीते एक महीने में करीब 995 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। थोक दाम बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में टमाटर का भाव गुरुवार को 80 रुपये किलो तक उछला। ग्रेटर नोएडा में खुदरा टमाटर 50.70 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। आजादपुर कृषि उपज विपणन समिति(एपीएमसी) के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने बताया कि टमाटर की आवक कम होने की वहज से कीमतों में इजाफा हुआ है। आजादपुर मंडी में तीन जून को टमाटर की आवक 528.2 टन थी जबकि तीन जुलाई को आवक 281.6 टन थी। इस प्रकार, आवक एक महीने में घटकर तकरीबन आधी रह गई। एक दिन पहले टमाटर की आवक घटकर 241.9 टन रह गई थी जिसके कारण थोक भाव 6.52 रुपये प्रति किलो जबकि मॉडल रेट 32 रुपये प्रति किलो हो गया था। उन्होंने कहा कि टमाटर ही नहीं, तमाम सब्जी व फलों के दाम में तेजी आई है जिसकी एक बड़ी वजह डीजल के दाम में वृद्धि है। उन्होंने कहा कि डीजल के दाम में बढ़ोतरी से सब्जियों की परिवहन लागत बढ़ गई है। हालांकि खान ने बताया कि टमाटर अब ज्यादा लाल नहीं होगा, अगले सप्ताह से हिमाचल प्रदेश से नई फसल की आवक जोर पकड़ने वाली है। जिसके बाद कीमतों में गिरावट आ जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय दिल्ली में 90 फीसदी आवक हिमाचल प्रदेश से हो रही है कि 10 फीसदी आवक हरियाणा और कर्नाटक से हो रही है। कोरोना काल में देशव्यापी लॉकडाउन के कारण होटल, रेस्तरां, कैंटीन और ढाबा बंद रहने के कारण टमाटर, प्याज समेत तमाम हरी सब्जियों की खपत बीते महीनों के दौरान घट गई जिससे जिससे कीमतों में काफी गिरावट आई। टमाटर का थोक भाव एक रुपया प्रति किलो से भी कम हो गया था। चैंबर ऑफ आजादपुर फ्रूट्स एंड वेजीटेबल्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट एम. आर. कृपलानी ने बताया कि बरसात में फसल खराब होने के कारण आवक कम हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान पहले दाम कम होने के कारण परेशान थे और अब फसल खराब होने से परेशान हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

हैदराबाद। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने क्लिनिकल (नैदानिक) परीक्षण पूरा होने के बाद 15 अगस्त तक कोविड-19 स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसने नैदानिक परीक्षणों के लिए देश भर में 13 संस्थानों का चयन किया है और उन्हें 7 जुलाई तक विषय नामांकन (सब्जेक्ट एनरॉलमेंट) शुरू करने के लिए कहा है। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने चयनित संस्थानों के प्रमुखों को लिखे पत्र में उन्हें सूचित किया कि इसने हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) के साथ स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन (बीबीवी152 कोविड वैक्सीन) के तेजी से परीक्षण के लिए साझेदारी की है। इसने उल्लेख किया कि यह भारत द्वारा विकसित किया जा रहा पहला स्वदेशी वैक्सीन है और सर्वोच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक है, जिसकी निगरानी सरकार द्वारा शीर्ष स्तर पर की जा रही है। दो जुलाई की तारीख वाले पत्र में लिखा गया है, सभी नैदानिक परीक्षणों के पूरा होने के बाद 15 अगस्त 2020 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपयोग के लिए वैक्सीन लॉन्च करने की परिकल्पना की गई है। बीबीआईएल लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहा है, हालांकि अंतिम परिणाम इस परियोजना में शामिल सभी नैदानिक परीक्षण साइटों के सहयोग पर निर्भर करेगा। वैक्सीन परीक्षण में शामिल संस्थानों की सूची में निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस) हैदराबाद, किंग जॉर्ज अस्पताल, (विशाखापट्टनम), यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (रोहतक), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली और एम्स पटना शामिल हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को सहकारिता मंत्री को निर्देश दिए कि वह राज्य की 9 सहकारी चीनी मिलों के द्वारा किसानों की साल 2019 -20 के लिए अदायगियां तुरंत करना यकीनी बनाएं। चीनी मिलों को शूगरफैड द्वारा 100 करोड़ जारी किये गए। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शूगरफैड द्वारा साल 2019 -20 के पिड़ाई सीजन के लिए किसानों को अदायगियां देने के लिए 100 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। मुख्यमंत्री ने सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा को कहा कि वह सहकारी मिलों को निर्देश जारी करें कि किसानों के खातों में बिना किसी देरी के अदायगी करें। 100 करोड़ रुपए जारी करने से सहकारी चीनी मिलें साल 2019 -20 के पिड़ाई सीजन के बकाया पड़ी 486.23 करोड़ की राशि में से 349.05 करोड़ रुपए की अदायगी कर सकेगी। साल 2018 -19 के सीजन के लिए नवांशहर, बुढ्ढेवाल, मोरिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर, अजनाला, नकोदर, भोगपुर और बटाला की चीनी मिलों की तरफ से पहले ही भुगतान कर दिए गए हैं। सहकारिता मंत्री स. रंधावा ने किसानों को विश्वास दिलाया कि साल 2019 -20 की बाकी बचती अदायगी का भी जल्द भुगतान कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिलों के चीनी निर्यात सब्सिडी और बफर स्टाक के दावे के तौर पर भारत सरकार की तरफ से की जाने वाली 60 करोड़ रुपए की राशि का तुरंत भुगतान करने के लिए केंद्र के पास पहुँच की जायेगी जिससे गन्ना काश्तकारों के बनते बकाए की अदायगी जल्द से जल्द की जायेगी। स. रंधावा ने किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाऊन के कारण सरकारी राजस्व में भारी गिरावट के बावजूद गन्ना किसानों के बकाए का जल्द भुगतान करने के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । राजस्थान से राज्यसभा की 3 सीटों में से दो सीटें कांग्रेस की जीतने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री गहलोत ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार से इन्होंने षड्यंत्र किया था, षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया, टाइमली हम लोगों ने विधायकों को रिक्वेस्ट करी, यह कोई अच्छी परंपरा नहीं है बाड़ेबंदी करने की, 10 दिन तक बाड़ेबंदी करना किसे कहते हैं, ये लोकतंत्र के हत्यारे हैं, कभी कर्नाटक को, कभी मध्यप्रदेश को, गुजरात में जो इन्होंने हॉर्स ट्रेडिंग की वो सबके सामने है, 7 विधायक हमारे तोड़ दिए, राजस्थान बचा रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तमाम विधायकों को, बीटीपी के लोगों को, सीपीएम के लोगो को, इन्डिपेंडेंट साथियों को बधाई देना चाहेंगे कि उन्होंने एकजुटता दिखाई है और वोटिंग पैटर्न वही रहा है जो हम लोगों ने तय किया था। यह बहुत बड़ी सियासत में विजय है और ये जो बीजेपी वाले षड्यंत्र कर रहे थे, उनका पर्दाफाश हो गया है। ये चाहे गोवा में हो, चाहे मणिपुर में हो, इनकी परंपरा रही है, कैसे, बहुमत किसी के साथ हो, तब भी सरकार कैसे बनाएं, ये जो चालें चल रहे हैं ना पूरा मुल्क देख रहा है, आने वाले वक्त में इनको बख्शेगा नहीं मुल्क। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनको पूछो बीजेपी वालों को, आपके पास में क्या सामान था ? सामान नहीं था, उम्मीदवार खड़ा क्यों किया एक्स्ट्रा? उनको मालूम था हम लोग नहीं जीत पाएंगे उसके बावजदू भी क्योंकि एक दलित खड़ा हो गया था कांग्रेस से, ये दलित विरोधी लोग हैं बीजेपी वाले, इसलिए उन्होंने जानबूझकर के नीरज डांगी को हराने के लिए उम्मीदवार खड़ा किया, विधायक लोगों ने जवाब दे दिया उनका। साभार-khaskhabar.com      

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से जल्द ही प्राईवेट अस्पतालों में कोविड के इलाज के खर्चे निर्धारित किये जाएंगे। उन्होंने प्राईवेट अस्पताल के प्रबंधकों को संकट की इस घड़ी में कोविड -19 के मरीज़ों के इलाज के लिए तर्कसंगत और वाजिब खर्च किए तय करने की अपील की।

Read More

चंडीगढ़ । गलवान घाटी में हुए टकराव में शहीद हुए चार पंजाबी सैनिकों के परिवारों के साथ दिली अफ़सोस ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शहीदों के अगले वारिस को सरकारी नौकरी देने के साथ एक्स -ग्रेशिया मुआवज़ा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने लद्दाख़ की गलवान घाटी में घटे हिंसक टकराव पर दु:ख ज़ाहिर किया जिसमें इन चार बहादुर सैनिकों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा की ख़ातिर किये बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जायेगा। चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा के नज़दीक घटी हिंसक झड़पों में जानें गवाने वाले शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इनके परिवारों को हुए नुकसान का मूल्यांकन नहीं किया जा सकती और न ही भौतिक चीजों के साथ इसकी भरपाई की जा सकती परन्तु मुआवज़ा और नौकरियाँ उनकी कुछ दुख तकलीफ़ें घटाने में सहायक होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शहीदों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँवों में किया जायेगा और इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सम्बन्धित जिलों के प्रशासन को भी शहीद सैनिकों के शवों को पूर्ण सत्कार के साथ प्राप्त करने के लिए सभी प्रबंध करने के आदेश दिए। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चारों शहीदों के एक -एक पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी दी जायेगी। नायब सूबेदार मनदीप सिंह और नायब सूबेदार सतनाम सिंह के विवाहित होने के कारण सरकार की नीति मुताबिक 12 -12 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया जायेगा। मनदीप सिंह पटियाला जि़ले के गाँव सील का निवासी था जबकि सतनाम सिंह गुरदासपुर जि़ले के गाँव भोजराज से सम्बन्धित था। इसी तरह दो अविवाहित शहीदों में मानसा जि़ले की तहसील बुढलाडा के गाँव बीरे वाला डोगरा के सिपाही गुरजेत सिंह और संगरूर जि़ले के गाँव तोलेवाल के सिपाही गुरबिन्दर सिंह के परिवारों को 10 -10 लाख रुपए मुआवज़ा (एक्सग्रेशिया के तौर पर 5 लाख रुपए और ज़मीन के एवज़ में 5 लाख रुपए) दिए जाएंगे। सिपाही गुरबिन्दर सिंह 3 पंजाब रेजीमेंट से सम्बन्धित थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़, । उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 30,000 से अधिक सिख किसानों की अपनी कड़ी मेहनत से कमाई कृषि ज़मीन का कब्ज़ा लेकर उनको विस्थापित करने की रिपोर्टों का सख्त नोटिस लेते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह यह मामला उत्तर प्रदेश के

Read More

जयपुर। बुधवार को जयपुर में तीन फ्लाइट से करीब 545 प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचे। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को दोपहर में कजाकिस्तान से आई फ्लाइट में 221 प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचे वहीं कुबेत से सायं 6 बजे और रात 9 बजे आई दो फ्लाइटों में लगभग 162-162 प्रवासी जयपुर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को चाकचोबंद कर रखा है। 18 जून को चार फ्लाइट से प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचेंगे।    

Read More

जयपुर। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि आवासन मण्डल ने कोरोना काल में भी सिर्फ 2 बुधवार में ही 103 करोड़ रुपये मूल्य के 701 आवास बेचकर रियल स्टेट क्षेत्र के पण्डितों को चौका दिया है। उल्लेखनीय है कि इस बुधवार को मण्डल के 320 आवास बिके, जिससे मण्डल को 45 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे पूर्व पहले बुधवार को 381 आवास बेचकर 58 करोड 22 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि बुधवार नीलामी उत्सव के तहत सभी के लिए किश्तों में आवास योजना में मकान लेने के लिये दूसरे बुधवार को भी खरीददारों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। जयपुर वृत्त प्रथम में 42 आवास बिके, जिससे मण्डल को 8 करोड 52 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जयपुर वृत्त द्वितीय में 63 आवास बिके, जिससे मण्डल को 9 करोड 8 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जयपुर वृत्त तृतीय में 42 आवास बिके, जिससे मण्डल को 6 करोड 78 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अरोडा ने बताया कि अलवर वृत्त में 56 आवास बिके, जिससे मण्डल को 5 करोड 89 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। कोटा वृत्त में 29 आवास बिके, जिससे मण्डल को 2 करोड 69 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जोधपुर वृत्त प्रथम में 16 आवास बिके, जिससे मण्डल को 1 करोड 65 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जोधपुर वृत्त द्वितीय में 5 आवास बिके, जिससे मण्डल को 67 लाख 25 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। बीकानेर वृत्त में 33 आवास बिके, जिससे मण्डल को 3 करोड 71 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उदयपुर वृत्त में 34 आवास बिके, जिससे मण्डल को 5 करोड 52 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि सभी के लिए किश्तों में आवास योजना के तहत 39 शहरों की 45 योजनाओं में 50 प्रतिशत तक छूट पर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंडल इतिहास में पहली बार इतनी भारी छूट के साथ 13 वर्ष की आसान 156 मासिक किश्तों पर आमजन को आवास उपलब्ध हो रहे हैंं। उल्लेखनीय है कि इस योजना में एक जून से पंजीकरण और 8 जून से ई-बिड सबमिशन प्रारंभ किया गया था। बिड में भाग लेने की प्रक्रिया है अत्यंत सरल और आसान बुधवार नीलामी उत्सव के तहत सभी को किश्तों में आवास योजना के अन्तर्गत ऑनलाईन बिड की प्रक्रिया बेहद सरल और आसान है। आवेदक आवासन मण्डल के सभी कार्यालयों की हैल्प डेस्क, घर बैठे या ई-मित्र पर जाकर अपनी बिड/नीलामी प्रस्ताव प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10.00 बजे से बुधवार सांय 4.00 बजे तक ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकता है। इन प्रस्तावों को पूर्ववत प्रत्येक बुधवार सांय 4.30 बजे ऑनलाईन ही खोला जायेेगा एवं सफल बिडदाता को किश्तों पर आवास आवंटित किया जायेगा। इस योजना से संबंधित नियम, शर्तोें, उपलब्ध आवासों की सूची, आरक्षित दर, छूट का प्रतिशत एवं ऑनलाईन प्रस्ताव देने की प्रक्रिया आवासन मण्डल की वेबसाईट पर देखी जा सकती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बाहरी राज्यों खासकर दिल्ली से राज्य में दाखिल होने वालों की कड़ी जांच करने के लिए कहा क्योंकि दिल्ली में स्थिति काबू से बाहर है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली के अस्पताल की सिफारिश पर यहाँ बैड आरक्षित करवाने के उपरांत पंजाबियों का कोविड के इलाज के लिए दिल्ली से पंजाब आने पर स्वागत है। दूसरे राज्यों के साथ लगती पंजाब की सरहदों को सील करने के मुद्दे पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि चाहे राजस्थान और हिमाचल प्रदेश ने पंजाब के साथ लगते अपने बाॅर्डर सील कर दिए हैं परन्तु हरियाणा और दिल्ली से रोजमर्रा की बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। अकेले शुक्रवार ही दिल्ली और हरियाणा से 6500 वाहन पंजाब में दाखिल हुए हैं जिससे एक दिन में 20,000 नये लोग पंजाब आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पाॅजिटिव मामलों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए उनकी सरकार राज्य में दाखिल होने के नियमों को और कड़ा करने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में कुल 2986 मामलों में से 1471 मामलों में बाहरी लोगों और उनके संपर्क को ढूँढा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे राज्य मुल्क के दूसरे राज्यों की तुलना में अच्छा कर रहा है परन्तु पंजाब में बदल रही परिस्थितियों के मद्देनजर कड़े कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोई भी बन्दिशें पसंद नहीं करता परन्तु लोगों का जीवन बचाने की खातिर उनको हफ्ते के अंतिम वाले दिन और छुट्टी वाले दिन मजबूरन रोक लगानी पड़ीं। उन्होंने बताया कि इन दिनों में अंतर-राज्यीय यातायात पर बन्दिशें भी अनावश्यक सामाजिक मेल-जोल को रोकने के लिए लगाईं गई हैं। राज्य में एक दिन में 117 केस बढ़ने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में लोगों की आमद में बड़ा विस्तार होने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि केवल एक महीने में लगभग 43000 लोग राज्य में आए हैं। उन्होंने बताया कि दुबई और दूसरे स्थानों से लोगों के अमृतसर पहुँचने के अलावा रेल गाड़ीयों का सफर भी इस ऐतिहासिक शहर में आकर खत्म होने से लोगों की संख्या में विस्तार होता है। उन्होंने कहा कि तीन शहरों अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में अधिक केस देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि पठानकोट, पटियाला और गुरदासपुर जैसे बाकी जिलों में भी कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए बन्दिशें लगानी जरूरी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में टेस्टिंग बढ़ने के कारण और केस रिकाॅर्ड किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टैस्टों की संख्या बढ़ाकर एक दिन में 20,000 करने के लिए आधुनिक मशीनों की खरीद करने की प्रक्रिया अधीन है। उन्होंने बताया कि अब तक 165000 टैस्ट किये जा चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य माहिरों की सलाह का जिक्र करते हुए बताया कि इस समय कोविड के विरुद्ध टेस्टिंग करना ही एकमात्र दवा है। उन्होंने खुलासा किया कि 2986 पाॅजिटिव मामलों में से 2282 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 532 को एकांतवास सुविधा में रखा गया और सिर्फ 9 उच्च निर्भरता ईकाईयों और 2 मरीज वैंटीलैंटर पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही पठानकोट और गुरदासपुर में टैस्टों की सुविधा शुरू की जा रही है जिससे इन शहरों के लोगों को टैस्ट करवाने के लिए अमृतसर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ओर मैडीकल स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा करवाने की तैयारी में है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी जहाँ राज्य के स्वास्थ्य ढांचे पर बोझ पड़े। उन्होंने कहा कि पहले ही राज्य सरकार द्वारा साँस की तकलीफ वाले मरीजों और कम लक्षणों वाले मरीजों को घरेलू एकांतवास में रखने का फैसला किया गया जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा बोझ न पड़े। एक सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि सभी डिप्टी कमीश्नरों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मीट की दुकानों की चैकिंग की जाये जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि वह बेचते समय सभी प्रोटोकाॅलों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने एक सवाल करने वाले को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए हफ्ते के अंतिम वाले दिनों और सरकारी छुट्टी के लाॅकडाउन में होम डिलिवरी की सुविधा होगी जिस बारे डिप्टी कमिश्नर हिदायतें जारी कर देंगे। औद्योगिक गतिविधियों पर कोई पाबंदी नहीं होगी जबकि विवाह, संस्कार / भोग समागमों की केंद्र सरकार की हिदायतों के अनुसार सीमित संख्या के साथ आज्ञा होगी। मुख्यमंत्री ने आगे स्पष्ट किया कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग करने की इजाजत है जिस सम्बन्धी डिप्टी कमीश्नरों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं। ओट क्लीनिकों में दवाओं की कमी बारे पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अतिरिक्त दवाओं को उन केन्द्रों में भेजने के पहले ही हुक्म कर दिए हैं जहाँ जरूरत हो। एक लिखित अनुरोध पढ़ने के बाद मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को उस बुजुर्ग महिला की मदद करने के निर्देश दिए जो अपने पुत्र की मौत के बाद 11 साल के पोते के साथ किराये के घर में रह रही है। उन्होंने कहा कि उस महिला का अगले साल तक पूरे किराये का भुगतान किया जाये और टी.बी. के इलाज का पूरा खर्चा उठाया जाये। लाॅकडाउन में ट्रैफिक के उल्लंघन बारे मुख्यमंत्री ने बताया कि 81000 में से 41000 पंजाब पुलिस बल कोविड की ड्यूटी पर तैनात हैं और किसी को भी सड़क पर नियम तोड़ने की आज्ञा नहीं दी जायेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों को जुर्माना किया जायेगा और कानून के अंतर्गत कार्यवाही होगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जम्मू। पाकिस्तान ने बुधवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारी गोलाबारी कर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सुरक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने सुबह 7.30 बजे के आसपास नौशेरा क्षेत्र में मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की और युद्धविराम का उल्लंघन किया।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More