BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पंजाब की 9 सहकारी चीनी मिलों को 100 करोड़ रुपए जारी

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को सहकारिता मंत्री को निर्देश दिए कि वह राज्य की 9 सहकारी चीनी मिलों के द्वारा किसानों की साल 2019 -20 के लिए अदायगियां तुरंत करना यकीनी बनाएं। चीनी मिलों को शूगरफैड द्वारा 100 करोड़ जारी किये गए।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शूगरफैड द्वारा साल 2019 -20 के पिड़ाई सीजन के लिए किसानों को अदायगियां देने के लिए 100 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।
मुख्यमंत्री ने सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा को कहा कि वह सहकारी मिलों को निर्देश जारी करें कि किसानों के खातों में बिना किसी देरी के अदायगी करें।
100 करोड़ रुपए जारी करने से सहकारी चीनी मिलें साल 2019 -20 के पिड़ाई सीजन के बकाया पड़ी 486.23 करोड़ की राशि में से 349.05 करोड़ रुपए की अदायगी कर सकेगी। साल 2018 -19 के सीजन के लिए नवांशहर, बुढ्ढेवाल, मोरिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर, अजनाला, नकोदर, भोगपुर और बटाला की चीनी मिलों की तरफ से पहले ही भुगतान कर दिए गए हैं।
सहकारिता मंत्री स. रंधावा ने किसानों को विश्वास दिलाया कि साल 2019 -20 की बाकी बचती अदायगी का भी जल्द भुगतान कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिलों के चीनी निर्यात सब्सिडी और बफर स्टाक के दावे के तौर पर भारत सरकार की तरफ से की जाने वाली 60 करोड़ रुपए की राशि का तुरंत भुगतान करने के लिए केंद्र के पास पहुँच की जायेगी जिससे गन्ना काश्तकारों के बनते बकाए की अदायगी जल्द से जल्द की जायेगी।
स. रंधावा ने किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाऊन के कारण सरकारी राजस्व में भारी गिरावट के बावजूद गन्ना किसानों के बकाए का जल्द भुगतान करने के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही हैं।
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More